रांची8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका जीत के साथ ही पूल बी में दूसरे स्थान पर आ गया है।
FIH विमेंस ओलंपिक क्वालिफायर में शनिवार को अपने पहले मैच में भारतीय विमेंस टीम को अमेरिका ने 1-0 से हरा दिया। रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अमेरिका ने दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट (16वें मैच मिनट) में गोल दागा। टैमर अबीगैल ने मैच का इकलौता गोल स्कोर किया।
इस हार के साथ भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। भारत को पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए ग्रुप के अगले 2 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनानी होगी। आगे सेमीफाइनल में टीम को जीतना होगा या फिर तीसरे स्थान के लिए मैच अपने नाम करना होगा।
टैमर अबीगैल ने फील्ड गोल किया
दूसरे क्वार्टर के पहले मिनट में अबीगैल टैमर ने अमेरिका को फील्ड गोल कर के लीड दिलाई।
16वें मिनट में भारत और अमेरिका के प्लेयर्स के बीच बॉल को लेकर संघर्ष चला। भारतीय डिफेंडर्स बॉल को क्लियर नहीं कर सके। टैमर के पास गेंद आई। उन्होंने बॉल को गोलकीपर सविता के ऊपर उछालने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। हालांकि बॉल सविता के पैड्स के बीच से निकल गई और अमेरिका को बढ़त मिल गई।

अमेरिका ने 16वें मिनट में बढ़त हासिल की।

टैमर अबीगैल ने अमेरिका के लिए कुल 4 गोल किए हैं।
भारत के पास ज्यादा मौके आए, लेकिन अमेरिका ने कन्वर्ट किए
भारतीय टीम ने मैच में अमेरिका पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश की। भारत 13 बार अपोनेंट के सर्कल में गया, जबकि अमेरिपका 5 बार ही जा सका। इसमें ही एक गोल आया। वहीं, 56% समय भारत के पास बॉल रहीं। वहीं भारत ने 6 और अमेरिका ने 3 पेनल्टी कॉर्नर जीते।
भारत को 1 ग्रीन कार्ड और 1 येलो कार्ड मिला। जबकि, अमेरिका को 2 ग्रीन कार्ड मिले।
हॉकी में ग्रीन कार्ड वॉर्निंग के रूप में मिलता है। वहीं, येलो कार्ड पर प्लेयर को कम से कम 5 मिनट का सस्पेंशन मिलता है।

अमेरिका के किसी भी प्लेयर को सस्पेंशन का सामना नहीं करना पड़ा।
पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर भारत
भारतीय टीम पूल बी पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर आ गया है। वहीं, अमेरिका पहले पायदान पर पहुंच गया है। भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ग्रुप स्टेज में टॉप-2 पर रहना होगा। नॉकआउट स्टेज के मैच 18 और 19 जनवरी को खेले जाएंगे।

भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से
भारत का अगला मुकाबला कल न्यूजीलैंड के खिलाफ है। न्यूजीलैंड एक कड़ा प्रतिद्वंद्वी है और भारत के लिए अब रविवार को होने वाला मैच जीतना जरूरी है। अगर भारत हार जाता है, तो उसका पेरिस जाने का सपना लगभग खत्म हो जाएगा। न्यूजीलैंड ने शनिवार को इटली के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की।