09:05 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: भारत को पहले विकेट की तलाश
भारतीय टीम को दूसरे वनडे में पहले विकेट की तलाश है। दक्षिण अफ्रीका ने नौ ओवर में बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं। टोनी डि जोर्जी 24 और रीजा हेंड्रिक्स 12 रन बनाकर नाबाद हैं।
08:48 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू
दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो गई। उसने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। टोनी डि जॉर्जी नौ और रीजा हेंड्रिक्स सात रन बनाकर नाबाद हैं।
07:56 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई टीम इंडिया
भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 211 रन पर समेट दिया। आवेश खान के रूप में टीम इंडिया को 10वां झटका लगा। वह नौ गेंद पर नौ रन बनाकर रन आउट हुए। भारत ने 46.2 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल ने 56 रन की पारी खेली। अर्शदीप सिंह ने 18 रन बनाए। रिंकू सिंह अपने डेब्यू वनडे में 17 रन ही बना सके। संजू सैमसन 10 और तिलक वर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान ने नौ, अक्षर पटेल ने सात, ऋतुराज गायकवाड़ चार और कुलदीप यादव एक रन बनाकर आउट हुए। मुकेश कुमार ने नाबाद चार रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर ने तीन विकेट लिए। ब्यूरेन हेंड्रिक्स और केशव महाराज को दो-दो सफलता मिली। लिजाद विलियम्सन और एडेन मार्करम ने एक-एक विकेट लिए।
07:48 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: भारत को नौवां झटका
भारत को नौवां झटका अर्शदीप सिंह के रूप में लगा। वह 17 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। ब्यूरेन हेंड्रिक्स की गेंद पर डेविड मिलर ने उनका कैच लिया। भारत ने 45 ओवर में नौ विकेट पर 204 रन बना लिए हैं। आवेश खान और मुकेश कुमार क्रीज पर हैं।
07:36 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: भारत को लगा आठवां झटका
भारतीय टीम को आठवां झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा। वह 23 गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुए। अक्षर को अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने पवेलियन भेजा। भारत ने 43 ओवर में आठ विकेट पर 192 रन बना लिए हैं। अर्शदीप नौ और आवेश खान छह रन बनाकर नाबाद हैं।
07:24 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: भारत को लगा सातवां झटका
भारत को सातवां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। वह पांच गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। केशव महाराज की गेंद पर रीज हेंड्रिक्स ने उनका कैच लिया। भारत ने 40 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल चार और अर्शदीप सिंह चार रन बनाकर नाबाद हैं।
07:11 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: रिंकू सिंह डेब्यू वनडे में फेल
भारत के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने डेब्यू मैच में फेल हो गए। वह 17 रन ही बना सके। 14 गेंद की पारी में रिंकू ने दो चौके और एक छक्का लगाया। भारत ने 37 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल तीन और कुलदीप यादव एक रन बनाकर नाबाद हैं।
07:04 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: केएल राहुल 56 रन बनाकर आउट
केएल राहुल के रूप में टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा। वह 56 रन बनाकर आउट हुए हो गए। नंद्रे बर्गर की गेंद पर डेविड मिलर ने उनका कैच लिया। राहुल ने 64 गेंद की पारी में सात चौके लगाए। उनके पवेलियन लौटने के बाद अक्षर पटेल क्रीज पर आए हैं। भारत ने 36 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 17 और अक्षर पटेल एक रन बनाकर नाबाद हैं।
06:50 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: संजू सैमसन हुए फेल
संजू सैमसन 23 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। रीजा हेंड्रिक्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत ने 32 ओवर में चार विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 42 रन बनाकर नाबाद हैं।
06:27 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: साई सुदर्शन पवेलियन लौटे
साई सुदर्शन के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। वह 83 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। सुदर्शन को लिजाद विलियम्सन ने हेनरिच क्लासेन के हाथों कैच कराया। उनके आउट होने के बाद संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं। भारत ने 27 ओवर में तीन विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल 33 और संजू सैमसन तीन रन बनाकर नाबाद हैं।
06:03 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: सुदर्शन ने लगाया अर्धशतक
भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सुदर्शन ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 50 और केएल राहुल 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
05:50 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: अर्धशतक के करीब साई सुदर्शन
बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन अपने लगातार दूसरे वनडे मैच में अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 55 गेंद पर 45 रन बना लिए हैं। भारत ने 17 ओवर में दो विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल तीन रन बनाकर नाबाद हैं।
05:29 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: तिलक का नहीं चला बल्ला
तिलक वर्मा का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 30 गेंद पर 10 रन बनाकर नांद्रे बर्गर का शिकार बन गए। तिलक ने रीजा हेंड्रिक्स को कैच थमा दिया। भारत ने 13 ओवर में दो विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 31 और कप्तान केएल राहुल एक रन बनाकर नाबाद हैं।
04:58 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 6 ओवर में 22/1
भारतीय टीम की शुरुआत दूसरे वनडे में काफी धीमी हुई है। ऋतुराज के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और साई सुदर्शन आराम से बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने छह ओवर में एक विकेट पर 22 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 12 और तिलक वर्मा चार रन बनाकर नाबाद हैं।
04:38 PM, 19-Dec-2023
IND vs SA Live Score: भारत को पहला झटका
भारत को पहला झटका ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। उन्हें नंद्रे बर्गर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। ऋतुराज ने दो गेंद पर चार रन बनाए। उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं। भारत ने दो ओवर में एक विकेट पर चार रन बना लिए हैं। तिलक और साई सुदर्शन को खाता खोलना है।