ICC Men T20I Team 2023 | ICC ने जारी की T20I टीम ऑफ द ईयर 2023 की लिस्ट, सूर्यकुमार यादव को बनाया कप्तान; ये भारतीय खिलाड़ी भी शामिल

Suryakumar Yadav ICC T20I Team 2023

सूर्यकुमार यादव (Pic Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को साल 2023 की पुरुष टी20ई टीम (ICC T20I Team 2023) का ऐलान किया है। इस टीम में भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal), तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) जैसे खिलाड़ी शामिल है।  

आईसीसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “आईसीसी टीम ऑफ द ईयर उन 11 खिलाड़ियों को लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिन्होंने पूरे 2023 में प्रभावित प्रदर्शन किया है। फिर चाहे वह बल्ले से हो या गेंद से हो। एक पूरे कैलेंडर ईयर में जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है वह इस लिस्ट में अपना नाम लाने में सफल हो जाते हैं। 

आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को ICC पुरुष T20I टीम ऑफ द ईयर 2023 का कप्तान बनाया है। इसके अलावा वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन को विकेटकीपर बनाया गया है। दोनों ही बल्लेबाज ने 2023 में कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। 

यह भी पढ़ें

2023 के लिए ICC पुरुष T20I टीम ऑफ द ईयर: 

यशस्वी जयसवाल (भारत), फिल साल्ट (इंग्लैंड), निकोलस पूरन (विकेटकीपर) (वेस्टइंडीज), सूर्यकुमार यादव (कप्तान) (भारत), मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), अल्पेश रमजानी (युगांडा), मार्क अडायर (आयरलैंड) रवि बिश्नोई (भारत), रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे) और अर्शदीप सिंह (भारत)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *