Bad Breath Remedies: क्या आप रोज़ाना ब्रश करते हैं, माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी मुंह से बदबू आती है? यह समस्या किसी के साथ भी हो सकती है और कई बार यह काफी शर्मिंदगी का कारण बन जाती है. अगर आप भी ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है. सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि इस बदबू की वजह क्या हो सकती है.
हालांकि, इस समस्या का समाधान संभव है. कुछ आसान बदलाव और उपाय अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और सांसों को ताजगी से भर सकते हैं.
खाने के तुरंत बाद न लेटें
खाने के तुरंत बाद लेटना एसिड रिफ्लक्स को बढ़ावा देता है. कोशिश करें कि भोजन के बाद कम से कम 2-3 घंटे तक न लेटें. अगर लेटना ज़रूरी हो, तो सिर के नीचे ऊंचा तकिया लगाएं या 6 इंच ऊंचा बोर्ड इस्तेमाल करें, ताकि पेट का एसिड गले तक न पहुंचे.
दिनभर में केवल तीन बार भारी भोजन करने से एसिड बनने की संभावना बढ़ जाती है. इसके बजाय, 5-6 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाएं. इससे पाचन आसान होगा और बदबू की समस्या भी कम होगी.
वजन को नियंत्रित रखें
अधिक वजन होने पर पेट पर दबाव बढ़ता है, जिससे एसिड ऊपर की ओर चढ़ता है. रोज़ाना एक्सरसाइज करें और संतुलित आहार अपनाएं, ताकि वजन कंट्रोल में रहे और माउथ फ्रेशनस बनी रहे.
अगर बार-बार मुंह में खराब स्वाद या बदबू महसूस होती है, तो शुगर-फ्री च्युइंग गम चबाएं. इससे लार का उत्पादन बढ़ता है, जो मुंह को साफ रखने और एसिड रिफ्लक्स के असर को कम करने में मदद करता है.
इन चीजों से दूरी बनाएं
अपनी डाइट पर ध्यान दें. एल्कोहल, स्मोकिंग, कॉफी, चाय, प्याज, लहसुन, खट्टी चीजें, मसालेदार भोजन और चॉकलेट से परहेज करें. इसके बजाय, फाइबर युक्त आहार खाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
.