Shukra Rashi Parivartan Gochar Venus Transit : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 25 दिसंबर को शुक्र देव ने राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में शुक्र देव 17 जनवरी, 2024 तक रहेंगे। शुक्र के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। वृश्चिक राशि में शुक्र के प्रवेश करने से बड़ी हलचल के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, शुक्र के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। परंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कारोबार में कठिनाइयां आएंगी। परंतु लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
मिथुन राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी।
Horoscope : 28 दिसंबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, राजा के समान हो जाएगा जीवन
कर्क राशि- संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परंतु आत्मसंयत भी रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिश्रम भी अधिक रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
27 दिसंबर से सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, महालाभ के योग
कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।
तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयां हो सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- धैर्यशीलता भरपूर रहेगी। परंतु मन परेशान भी रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कठिनाइयां आ सकती हैं।
मकर राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सान्निध्य मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में आय बढ़ेगी।