Horoscope Rashifal Mercury Venus Conjunction in January 2024 Month will be auspicious for these zodiac sign budh shukra yuti

ऐप पर पढ़ें

Budh-Shukra Yuti January 2024 : साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। साल के पहले महीने जनवरी में बुध, शुक्र और सूर्य समेत 3 बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। 7 जनवरी को बुध धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं, 18 जनवरी को शुक्र भी धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को बुद्धि, सौंदर्य, व्यापार, वाणी, एकाग्रता और त्वचा का कारक माना गया है। वहीं, शुक्रदेव को जीवन में लग्जरी, धन, सुख, संपत्ति, यश और वैभव का कारक माना गया है। जनवरी माह में बुध-शुक्र की युति कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। ग्रहों के इस अद्भुत संयोग से मिथुन, कन्या समेत 4 राशियों को बंपर लाभ होगा। आइए जानते हैं…

Monthly Horoscope : जनवरी माह में 3 बड़े ग्रहों के गोचर से होगी उथल-पुथल, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

मिथुन राशि : बुध-शुक्र की युति से मिथुन राशि के जातकों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि : जनवरी माह कन्या राशि वालों के लिए बेहद मंगलकारी साबित होगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगा। व्यावसायिक लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। अफसरों के सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।

Numerology January 2024 : जनवरी माह में इन मूलांक वालों का बढ़ेगा सुख-सौभाग्य, मिलेंगे शुभ समाचार

मकर राशि : प्रेम-संबंधों में सुधार आएगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और अप्रेजल के अवसर मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। शादी-विवाह तय हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। समाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि : बुध-शुक्र की युति से कुंभ राशि के जातकों का सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी-कारोबार में धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और चिंतामुक्त जीवन गुजारेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *