नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: रंग-बिरंगे रंगों से सजे परिवार की बात की जाए तो होली का त्योहार (Holi 2024) आने में बस कुछ दिन ही शेष है वहीं पर इसे सेलिब्रेट करने के लिए हर किसी ने अलग-अलग प्लान कर लिए है। होली को भले ही पारंपरिक त्योहार के रूप में जानते है लेकिन इस त्योहार का कनेक्शन आपकी सेहत से भी है। होली मनाने से आपकी मेंटल हेल्थ (Holi 2024 Benefits) पर अच्छा असर होता है। इसके अलावा त्योहार मस्ती के साथ मनाने के साथ ही कई फायदे मिलते है।
होली खेलने के मिलते है ये फायदे
होली का त्योहार मनाने के पीछे कई सारे फायदे देखने के लिए मिलते है जिनके बारे में आपको जानना जरूरी है, जो इस प्रकार है..
1- स्ट्रेस होता है कम
जब आप दोस्तों या परिवार के साथ होली का त्योहार मनाते है तो आपको होने वाला तनाव कम होता है। इसका कारण गुलाल औऱ रंगों से होता है जब हम इन रंगों में सराबोर होते है तो मस्ती के मूड से स्ट्रेस दूर भाग जाता है। यह त्योहार एंग्जायटी से छुटकारा दिलाकर मूड अच्छा करती है।
2- हैप्पी हार्मोन
होली के त्योहार एक तरह से खुशियां मनाने का त्योहार है जहां पर हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है। मानसिक समस्याओं को भूलकर आप इस त्योहार में इतने मशगूल हो जाते है कि, मानसिक सेहत पर पॉजिटिव असर होता है।
3- नहीं होता अकेलापन महसूस
होली का त्योहार घर में नहीं बाहर सेलिब्रेट करने का मौका होता है जिसमें रंग खेलने के कई लोग आते है और होली के रंग में झूमते नजर आते है। इससे सभी परेशानियां दूर होकर रिश्ते मजबूत होते हैं और उनमें मिठास भरती है. इससे अकेलापन भी दूर होता है।
4- मन हल्का और होता है खुश
होली का त्योहार अपनों के साथ मनाने से शरीर की अच्छी तरह से स्ट्रेचिंग और सोशल गैदरिंग होती है। इस त्योहार में हम अपनों से मिलते हैं तो हमारा मन हल्का होता है और खुशियां बढ़ती हैं, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ने लगता है।
5- कलर थेरेपी
होली का त्योहार कई रंगों का त्योहार होता है इसमें होली का खुशनुमा माहौल और चटक रंग मन पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। इसके अलावा होली के अलग-अलग रंग एनर्जेटिक वाइब्स को जगाते हैं. जैसे- हरा और नीला रंग मन शांत करते हैं, वहीं नारंगी और हरे रंग खुशियां बढ़ाते हैं. वहीं, लाल, गुलाबी, पीले जैसे चमकीले रंग अच्छे इमोशन को बाहर निकालने का काम करते हैं।