Health | फूलगोभी थायराइड और पथरी के मरीजों को कैसे कर सकता है बड़ा नुकसान, जानिए उन वजहों को

फूलगोभी थायराइड और पथरी के मरीजों को कैसे कर सकता है बड़ा नुकसान, जानिए उन वजहों को

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: सर्दियों के सीजन में फूलगोभी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोग फूलगोभी की सब्जी बनाने के साथ-साथ इसके पकौड़े और पराठे बनाकर बड़े शौक से खाना पसंद करते हैं। इस सीजनल सब्जी में कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही, फूलगोभी में डायट्री फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि फूल गोभी का ज्यादा सेवन करने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जान लें। ज्यादा फूलगोभी खाने के साइड इफेक्ट्स के बारे में-

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, फूलगोभी में बहुत ज्यादा फाइबर होता है जो आमतौर पर पाचन के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसको ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है। इसके सेवन से सूजन, गैस और दस्त की समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें

फूलगोभी में विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और डायट्री फाइबर होता है जो गर्भावस्था में लाभदायक माना जाता है। लेकिन, इस दौरान फूलगोभी के अधिक सेवन से गेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, इससे कब्ज की समस्या भी हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान फूलगोभी को कम ही खाना चाहिए ताकि इसका बुरा असर न पड़े।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, थायराइड की समस्या से परेशान लोगों के लिए फूलगोभी बहुत ही नुकसानदायक है। इससे टी-3 और टी4 हार्मोन के बढ़ने की आशंका हो सकती है। फूलगोभी में गोइट्रोजेन्स होते हैं। प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले कंपोनेंट जो थायराइड फंक्शन को बिगाड़ सकते हैं। फूलगोभी का ज्यादा सेवन सेहत के लिए समस्या बन सकता है।

अगर आपको पथरी की समस्या है। गॉल ब्लैडर या किडनी में स्टोन है तो आपको फूलगोभी का सेवन नुकसान कर सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से यूरिक एसिड की समस्या और बढ़ सकती है। अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आपको फूलगोभी खाने से बचना चाहिए।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा फूलगोभी खाना शुगर के मरीजों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इसे ज्यादा खाने ब्लड शुगर ऊपर-नीचे हो सकता है। ऐसे में ज्यादा पसीना, कंपकंपी, चक्कर, दिल की धड़कन बढ़ना और चिड़चिड़ेपन की समस्या हो सकती है।

कुछ लोगों को फूलगोभी से एलर्जी भी होती है, जिसकी वजह से त्वचा में खुजली या सांस लेने में दिक्कत हो सकती हैं। ऐसे लोगों को फूलगोभी का सेवन करने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *