Government collected ₹1.65 lakh crore from GST in December | सरकार ने दिसंबर में GST से ₹1.65 लाख करोड़ जुटाए: पहले दिन बाजार ने ऑलटाइम हाई बनाया, ₹2000 के 97.38% नोट RBI के पास वापस आए

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST कलेक्शन से जुड़ी रही। सरकार ने दिसंबर-2023 में GST से करीब 1.65 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। यह एक साल पहले यानी दिसंबर 2022 के मुकाबले 10% ज्यादा है।

वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 तक 97.38% 2000 रुपए के नोट वापस आ गए हैं। नए साल के पहले दिन शेयर बाजार ने नया ऑलटाइम हाई बनाया। सेंसेक्स 72,561 और निफ्टी 21,834 के स्तर पर पहुंच गया।

​​​​​​कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज (2 जनवरी) को गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. सरकार ने दिसंबर में GST से ₹1.65 लाख करोड़ जुटाए : पिछले साल से 10% ज्यादा, लगातार 10वीं बार मंथली कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ से ऊपर

सरकार ने दिसंबर-2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से करीब 1.65 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। यह एक साल पहले यानी दिसंबर 2022 के मुकाबले 10% ज्यादा है। तब GST से 1.49 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे। वहीं एक महीने पहले नवंबर में सरकार ने GST से 1.67 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे।

लगातार 10वीं बार ऐसा हुआ है कि रेवेन्यू कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ से ऊपर रहा है। हालांकि अब तक सबसे ज्यादा GST कलेक्‍शन अप्रैल 2023 में हुआ था, तब यह आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। इसके अलावा लगातार 21 महीने से देश का GST कलेक्‍शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. ₹2000 के 97.38% नोट RBI के पास वापस आए : अब ₹9,330 करोड़ की करेंसी बाकी, 19 मई को नोट सर्कुलेशन से बाहर हुए थे

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आज यानी 1 जनवरी को बताया कि 29 दिसंबर 2023 तक 97.38% 2000 रुपए के नोट वापस आ गए हैं। अब ₹9,330 करोड़ वैल्यू के नोट ही लोगों के पास बचे हैं। 19 मई 2023 को जब 2000 की नोट वापस लेने की घोषणा की गई, तब 3.56 लाख करोड़ वैल्यु के ये नोट प्रचलन में थे।

RBI ने कहा कि ये नोट अब भी लीगल टेंडर बने रहेंगे। 2000 के नोट 2016 में हुए नोटबंदी के बाद सर्कुलेशन में आए थे। बैंकों में नोट बदलने या जमा करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर थी। अब केवल RBI के 19 इश्यू ऑफिस में नोट बदले या जमा किए जा रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता, कार खरीदना महंगा : सुकन्या स्कीम पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानें आज से हुए 7 छोटे-बड़े बदलाव

नया साल यानी 2024 अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी और जेब पर भी होगा। 1 जनवरी यानी आज से मारुति सुजुकी, होंडा, MG और टाटा सहित अन्य कंपनियों की गाड़ी खरीदना महंगा हो गया है।

वहीं स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश पर अब आपको पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसके अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम जस के तस है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. साल के पहले दिन बाजार ने ऑलटाइम हाई बनाया : सेंसेक्स ने 72,561 और निफ्टी ने 21,834 का स्तर छुआ, वोडा-आइडिया दो दिन में 23% चढ़ा

नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2024 को शेयर बाजार ने नया ऑलटाइम हाई बनाया। सेंसेक्स 72,561 और निफ्टी 21,834 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 31 अंक की बढ़त के साथ 72,271 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 10 अंक की बढ़त रही, यह 21,741 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली है।

वहीं वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। यह 5.94% के तेजी के साथ 16.95 रुपए पर बंद हुआ। दो दिन में यह स्टॉक करीब 23% बढ़ा है। अडाणी ग्रुप के सभी 9 शेयरों में भी तेजी रही।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. 2023 में तुअर दाल 44 रुपए महंगी हुई, सिलेंडर सस्ता : पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव नहीं, जानें बीते साल क्या हुआ महंगा-क्या सस्ता

साल 2023 खत्म हो चुका है। बीते साल कुछ चीजों की महंगाई ने लोगों को खूब सताया। 2023 में तुअर दाल 110 रुपए से बढ़कर 154 रुपए किलो पर पहुंच गई। वहीं इस साल चावल 37 रुपए से बढ़कर 43 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

इसी तरह हर घर में रोजाना उपयोग होने वाले सामान जैसे दूध, शक्कर, टमाटर और प्याज जैसी चीजों के दाम भी इस साल बढ़े हैं। हालांकि बीते साल गैस सिलेंडर और सोयाबीन तेल सहित कई अन्य चीजों के दाम में गिरावट भी देखने को मिली है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6. कावासाकी निंजा ZX-6R सुपरस्पोर्ट बाइक भारत में लॉन्च : 636cc लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर, शुरुआती कीमत ₹11.9 लाख

जापानी टू-व्हीलर मेकर कंपनी कावासाकी ने नए साल 2024 की शुरुआत निंजा ZX-6R लॉन्च करके की है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹11.9 लाख रखी गई है। इस सुपरस्पोर्ट बाइक को कंपनी ने दिसंबर 2023 में इंडिया बाइक वीक में शोकेस किया था।

न्यू कावासाकी निंजा ZX-6R में 636cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है, जो 13,000 rpm पर 128bhp की पावर और 10,800 rpm पर 69 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स, एक क्विकशिफ्टर और एक स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ ट्यून किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़े…

इस महीने 16 दिन बंद रहेंगे बैंक : 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन कामकाज नहीं होगा

नया साल शुरू हो गया है। साल के पहले महीने यानी जनवरी में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। जनवरी में 4 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा 10 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *