- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (4 January); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दामों में आज यानी, 4 जनवरी को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 204 रुपए सस्ता होकर 62,809 रुपए पर आ गया है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 47,107 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
चांदी में भी आज गिरावट देखने को मिली है। ये 947 रुपए सस्ती होकर 71,744 रुपए प्रति किलो ग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 72,691 रुपए पर थी। बीते महीने 4 दिसंबर को चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी। यानी, एक महीने में चांदी करीब 6,000 रुपए सस्ती हो चुकी है।

2023 में 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना
साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही हो। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है।
इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।