- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (28 December); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सोने के दामों में आज यानी, 28 दिसंबर को तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 421 रुपए महंगा होकर 63,644 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 47,733 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

चांदी में भी रही तेजी
चांदी में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। ये 736 रुपए महंगी होकर 74,800 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 74,064 रुपए पर थी। इस महीने 4 दिसंबर को चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी।
2023 में अब तक साढ़े 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना
साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो अब 63,644 प्रति ग्राम पर है। यानी इस साल अब तक इसकी कीमत में 8,777 रुपए (16%) की तेजी आई है। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 74,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

67 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले साल यानी 2024 में भी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते अगले एक साल में ये सोना 67 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।