FIR lodged against Sajjan Jindal of JSW Group | सज्जन जिंदल ने कहा- आरोप झूठे और निराधार, महिला डॉक्टर ने मुंबई में दर्ज कराई है FIR

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
JSW ग्रुप के चेयरमैन और MD सज्जन जिंदल (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

JSW ग्रुप के चेयरमैन और MD सज्जन जिंदल (फाइल फोटो)

JSW ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) सज्जन जिंदल ने रविवार (17 दिसंबर) को अपने खिलाफ रेप के आरोपों को खारिज कर दिया है। सज्जन जिंदल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘सज्जन जिंदल इन झूठे और निराधार आरोपों को खारिज करते हैं। वह पूरी जांच में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चूंकि जांच जारी है, हम इस स्तर पर आगे कमेंट करने से बचेंगे। हम आपसे परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।’

सज्जन जिंदल पर मुंबई में एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला पेशे से डॉक्टर है। मुंबई बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 376, 354 और 503 के तहत जिंदल पर FIR दर्ज हुई है। मामला 24 जनवरी 2022 का है, जिसको लेकर महिला ने फरवरी 2022 में पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन तब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। 5 दिसंबर 2023 को महिला ने कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर 13 दिसंबर 23 को पुलिस ने FIR दर्ज की।

क्या है पूरा मामला?
शिकायत करने वाली महिला ने CNBC-TV18 को बताया कि वो सज्जन जिंदल से पहली बार 8 अक्टूबर 2021 को दुबई में मिली थी। इसके बाद अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 तक दोनों की कई बार मुलाकात भी हुई। इस दौरान जिंदल ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

महिला ने आगे बताया कि 24 जनवरी को पेंटहाउस में स्थित जिंदल के ऑफिस पहुंची जहां उन्होंने उसके साथ रेप किया। FIR के मुताबिक, महिला ने पहली बार 16 फरवरी 2022 को इसकी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने वहां मामला दर्ज नहीं किया था।

पुलिस ने FIR में देरी के आरोपों से इनकार किया
मुंबई पुलिस FIR दर्ज करने में किसी भी तरह के देरी के महिला के आरोपों से इनकार किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसपर मामले को सेटल करने का भी दबाव बनाया जा रहा था।

1982 में स्टील प्लांट से शुरू हुआ था जिंदल का करियर
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सज्जन जिंदल ने 1982 में एक स्टील प्लांट के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी है। JSW स्टील लिमिटेड का मौजूदा मार्केट कैप 2.11 लाख करोड़ है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *