February Car Bikes Sales 2024; FADA Report | Business News | फरवरी-24 में देशभर में 20.29 लाख गाडियां बिकीं: सालाना 13.07% बढ़ी सेल, लेकिन जनवरी के मुकाबले 4.61% कम बिकीं गाड़ियां

नई दिल्ली42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन यानी FADA ने फरवरी 2024 के रिटेल ऑटोमोबाइल सेल्स के आंकड़े जारी किए हैं। FADA की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल फरवरी में अलग-अलग कैटेगरी में देशभर में 20.29 लाख गाडियां बिकीं।

सालाना आधार पर इसमें 13.07% की ग्रोथ देखी गई है। हालांकि, पिछले महीने यानी जनवरी-24 में यह आंकड़ा 21,27,653 था। इस लिहाज से मंथली बेसिस पर इसमें 4.61% की कमी हुई है।

फरवरी में सबसे ज्यादा 14.39 लाख टू-व्हीलर बिके
एक साल पहले फरवरी 2023 में 17.94 लाख व्हीकल्स की सेल हुई थी। टोटल व्हीकल सेल में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर 14.39 लाख बिके। इसमें 13.25% एनुअल ग्रोथ रही। लेकिन, जनवरी के मुकाबले इसमें 1.32% की कमी हुई है।

जनवरी में मुकाबले 16.06% कम बिकीं पैसेंजर व्हीकल्स
इसके बाद पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में टोटल 3.30 लाख गाड़ियां फरवरी में बिकीं हैं। सालाना आधार पर इसमें 12.36% की ग्रोथ हुई है। एक साल पहले फरवरी 2023 में देशभर में 2.93 लाख पैसेंजर व्हीकल्स की सेल हुई थी। हालांकि मंथली बेसिस पर इसमें 16.06% की कमी रही है। जनवरी में 3.93 लाख गाड़ियों की सेल हुई थी।

हीरो ने सबसे ज्यादा 4.13 लाख दोपहिया गाड़ियां बेचीं
फरवरी में टू-व्हीलर कैटेगरी में हीरो मोटोकॉर्प ने सबसे ज्यादा 4,13,470 गाड़ियां बेची हैं। फरवरी में टोटल सेल में इस कंपनी का शेयर 28.72% रहा है। एक साल पहले फरवरी 2023 में कंपनी ने 30.76% मार्केट शेयर के साथ 3,91,044 गाड़ियां बेचीं थी। वहीं दूसरे नंबर पर होंडा ने 3.55 लाख टू-व्हीलर्स बेची हैं। टोटल सेल में इसका मार्केट शेयर 24.68% रहा है।

मारुति ने सबसे ज्यादा 1.31 लाख कारें बेचीं
फरवरी में मारुति सुजुकी इंडिया ने सबसे ज्यादा 1.31 लाख कारें बेची हैं। इस दौरान पैसेंजर व्हीकल्स कैटेगरी में कंपनी का मार्केट शेयर 39.74% रहा है। एक साल पहले फरवरी 2023 में कंपनी ने 1.20 लाख कारें बेची थीं, तब उसका मार्केट शेयर 40.97% रहा था।

2023 में 2.38 करोड़ गाड़ियां बिकीं थी
कैलेंडर ईयर 2023 में अलग-अलग कैटेगरी में करीब 2.38 करोड़ गाड़ियां बिकीं थी। सालाना आधार पर इसमें 11.14% की ग्रोथ देखी रही। एक साल पहले यानी 2022 में 2.15 करोड़ व्हीकल्स की सेल हुई थी। टोटल व्हीकल सेल में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर 1.71 करोड़ बिके। इसमें 9.45% एनुअल ग्रोथ रही।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *