- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Farhan Akhtar Completes 50 Years, Farhan Akhtar Birthday, Shbana Aazmi, Javed Akhtar, Honey Irani, Shib Ani Dandekar, Anusha Dandekar
12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शबाना आजमी ने पति जावेद अख्तर और उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी के साथ मिलकर फरहान अख्तर का जन्मदिन मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और लिखा- सालगिरह मुबारक हो ‘बेटू’।

फरहान अख्तर ने 19 फरवरी, 2022 में शिबानी दांडेकर से शादी की।
फरहान अख्तर अपना ने 50वां जन्मदिन मनाया
आज यानी 9 जनवरी को फरहान अख्तर का जन्मदिन है। इस मौके पर शबाना आजमी ने अपने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की। फोटो में शबाना आजमी पति जावेद अख्तर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। वहीं फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी, बहन जोया अख्तर, पत्नी शिबानी दांडेकर और उनकी बहन अनुषा दांडेकर भी तस्वीर में दिखीं। शबाना ने कैप्शन लिखा- सालगिरह मुबारक हो ‘बेटू’। जीते रहो, खुश रहो। हमारी तरफ से तुमको बहुत सारा प्यार।

शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

शबाना आजमी ने फरहान अख्तर को जन्मदिन की बधाइयां दी।
शबाना आजमी और हनी ईरानी अच्छे दोस्त हैं
शबाना आजमी और हनी ईरानी के आपस में अच्छे संबंध हैं। फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने कहा- मैं और ईरानी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। मुझे उनपर बहुत भरोसा है। मेरे फरहान और जोया से भी काफी अच्छे संबंध हैं। दोनों मुझे मानते हैं और मैं भी उनको बहुत पसंद करती हूं। वो दोनों बच्चे मेरी बहुत वैल्यू करते हैं। मैं इस बात का क्रेडिट उनकी मां हनी ईरानी को देना चाहती हूं। हनी स्वभाव से बहुत उदार किस्म की महिला हैं।
उन्होंने आगे कहा- अगर हनी ने तय कर लिया होता कि फरहान और जोया मुझसे दोस्ती नहीं करेंगे, तो वो दोनों नहीं करते। इसलिए मैं पूरी ईमानदारी से खुद को हनी का ऋणी मानती हूं। मेरा रिश्ता ना सिर्फ दोनों बच्चों से बल्कि हनी से भी बहुत खूबसूरत है। हां, अगर कभी मुझे ऐसा लगता है कि कुछ ऐसा है जिसके बारे में वे बात नहीं करना चाहते हैं, तो मैं नहीं करती।

शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने 9 दिसंबर, 1984 में शादी की।
शबाना आजमी ने जावेद अख्तर से शादी से पहले कई बार ब्रेकअप की कोशिश की थी
2004 में एक इंटरव्यू के दौरान शबाना ने कहा था- जावेद अक्सर अब्बा के पास पोएट्री लेकर आते थे और सलाह लेते थे। जब मैंने उन्हें जाना तो वे कुछ मजाकिया, अच्छे जानकार और कई मायनों में अब्बा के जैसे लगे। यही वजह थी कि मैं उनके प्रति अट्रैक्ट हुई। जावेद पहले से मैरिड थे। इसलिए हमने कई बार ब्रेकअप की कोशिश भी की। बाद में उन्होंने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया और 9 दिसंबर 1984 में मुझसे शादी कर ली।

शबाना आजमी अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।
शबाना और जावेद की कोई संतान नहीं है
बता दें कि जावेद अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। मार्च 1972 को जावेद और हनी की शादी हुई थी और इसके 7 महीने बाद अक्टूबर 1972 में वे बेटी जोया के पेरेंट्स बने। उनके बेटे फरहान अख्तर का जन्म 1974 में हुआ। गौरतलब है कि शबाना और जावेद की कोई संतान नहीं है।