Falgun Purnima 2024 Date shubh Muhurat Laxmi puja significance Holika dahan

Falgun Purnima 2024: पूर्णिमा का दिन पर्व माना गया है लेकिन फाल्गुन महीने की पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है, क्योंकि इसी दिन होलिका दहन किया जाता है. इस दिन देवी लक्ष्मी का प्राकट्य भी हुआ था.

फाल्गुन माह में ही चंद्रमा का जन्म हुआ था और पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा पर चांद की पूजा से मानसिक कष्ट दूर होते हैं, लक्ष्मी पूजन से घर में बरकत आती है. आइए जानते हैं इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 2024 की डेट, पूजा मुहूर्त और चंद्र अर्घ्य समय.

फाल्गुन पूर्णिमा 2024 डेट (Falgun Purnima 2024 Date)

फाल्गुन पूर्णिमा 25 मार्च 2024 को है. धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का उपवास रखने से मनुष्य के दुखों का नाश होता है और साधक पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है.

फाल्गुन पूर्णिमा 2024 मुहूर्त (Falgun Purnima 2024 Muhurat)

पंचांग अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा 24 मार्च 2024 को सुबह 09.54 पर शुरू होगी और अगले दिन 25 मार्च 2024 को दोपहर 12.29 पर खत्म होगी. पूर्णिमा पर उदयातिथि के अनुसार व्रत-स्नान दान किया जाता है. ऐसे में 25 मार्च को  व्रत, पूजन उत्तम होगा, हालांकि होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा.

स्नान-दान मुहूर्त – सुबह 04.45 – सुबह 05.32

सत्यनारायण पूजा समय – सुबह 09.23 – सुबह 10.55

चंद्रोदय समय – शाम 06.44

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – देर रात 12.03 – रात 12.50

फाल्गुन पूर्णिमा महत्व (Falgun Purnima Significance)

धार्मिक मान्यता अनुसार देवी लक्ष्मी का जन्म फाल्गुन पूर्णिमा पर क्षीर सागर के समुद्र मन्थन के समय हुआ था. इसे लक्ष्मी जयंती के नाम से भी जाना जाता है. माता लक्ष्मी धन-समृद्धि की देवी हैं, इस दिन इनकी पूजा से धन-दौलत पाने की कामना पूरी होती है. लक्ष्मी जयन्ती का दिन धन-सम्पदा की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण माना जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा पर राजा हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद को होलिका में जलाने का प्रयास किया था लेकिन श्रीहरि विष्णु के प्रताप से प्रहलाद का बाल भी बांका नहीं हुआ था.

Hindu Nav Varsh 2024: हिंदू नववर्ष कब से शुरू हो रहा है? इस बार क्या है विशेष, यहां जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *