Fabian Allen; Former cricket international robbed at gunpoint SA20 | पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट फैबियन एलन के साथ गन-पाइंट पर लूट: SA20 में पार्ल रॉयल्स का हिस्सा हैं, टीम होटल के बाहर की घटना

जोहान्सबर्ग2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज के पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट फैबियन एलन के साथ बंदूक की नोक पर लूट की वारदात हुई है। जमैका के ऑलराउंडर वर्तमान में SA20 लीग में खेल रहे हैं। 28 साल के एलन पार्ल रॉयल्स फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें टीम होटल के बाहर निशाना बनाया गया।

बंदूक से लैस हमलावरों ने प्रसिद्ध सैंडटन सन होटल के पास एलन को बंदूक दिखाकर जबरन उसका फोन और बैग सहित निजी सामान छीन लिया। इस घटना ने SA20 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पार्ल रॉयल्स टीम, SA20 और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) से जुड़े कई स्रोतों ने इस घटना की पुष्टि की है।

एलन ने रॉयल्स की ओर से 8 मैच में 38 रन बनाए हैं और 2 विकेट भी लिए।

एलन ने रॉयल्स की ओर से 8 मैच में 38 रन बनाए हैं और 2 विकेट भी लिए।

खिलाड़ियों की सुरक्षा में दूसरी बार चूक
बीते दिनों में SA20 के खिलाड़ियों की सुरक्षा में चूक का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी एक घटना हो चुकी है। यह लीग का दूसरा सीज़न है, जो प्लेऑफ़ चरण में पहुंच गया है। लीग का फाइनल 10 फरवरी को खेला जाएगा।

क्रिकेटर को कोई नुकसान नहीं
इस घटना में कैरेबियाई क्रिकेटर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वेस्टइंडीज क्रिकेट के एक सूत्र ने बताया है कि एलन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त, वेस्टइंडीज बोर्ड के एक प्रतिनिधि ने खिलाड़ी से संपर्क स्थापित करने के बाद राहत व्यक्त की।

हम फैबियन के संपर्क में है: CWI
CWI के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि जमैका के रहने वाले हमारे मुख्य कोच आंद्रे कोली फैबियन के संपर्क में हैं।। हमने औबेड मैकॉय के जरिए उनसे बात की। वे ठीक हैं।

रॉयल्स का मैनेजमेंट चुप
इस पूरे मामले में पार्ल रॉयल्स प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। SA20 लीग के प्रवक्ता ने घटना से इनकार नहीं करते हुए पुलिस से बात करने की सलाह दी। उनके कोई तत्कालिक जानकारी नहीं थी। टिप्पणी के लिए खिलाड़ी से संपर्क नहीं हो सका।

लीग के बारे में ग्राफिक्स में पढ़िए

SA20 से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए

SA20 और IPL में कप्तानी करना अलग अनुभव: मार्करम

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम का मानना है कि IPL और SA20 में कप्तानी करना अलग है।

मार्करम फिलहाल SA20 की टीम सनराइजर्स इस्टर्न कैप टीम के कप्तान है। टीम ने ग्रुप स्टेज में टॉप पर फिनिश किया है। मार्करम IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की भी कप्तानी करते है।

मार्करम ने भास्कर के सवाल पर कहा कि, IPL में और साउथ अफ्रीका की लीग में आपको अलग कल्चर के लोग मिलते हैं। इससे कप्तानी की अप्रोच भी बदलती है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *