मुंबई: भारत में 11 अप्रैल को ईद का जश्न जोर-शोर से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और टीवी से जुड़े सितारे भी शुभकामनाएं देने में कहां पीछे हटने वाले हैं। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें उन्होंने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। बता दें कि इमरान बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडियन फिल्मों में भी दिखाई देने वाले हैं।
साउथ के दिग्गज अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एक्स हैंडल एक पोस्ट शेयर की। साथ ही अभिनेता ने लिखा कि ईद मुबारक, ये ईद आप सभी के जीवन में प्यार, खुशियां और शांति लेकर आए।
सुपरस्टार सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने दो वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये ईद-उल-फितर आपके लिए लाया है प्यार, दुआएं, शांति और खुशियां। ईद मुबारक आपको और आपके परिवार को।
एक्टर रणदीप हूडा ने फैंस को अलग अंदाज में ईद की बधाई दी। उन्होंने एक फनी फोटो सोशल मीडिया परं शेयर की। साथ ही उन्होंने लिखा कि आप सभी को ईद की राम राम, ईद मुबारक। इसके अलावा एक्टर अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें ईद मुबारक लिखा है।
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के साथ टीवी एक्टर करणवीर वोहरा ने भी अपने फैंस को ईद मुबारक कहा। उन्होंने अपनी सुपरहिट सीरियल ‘कबूल है’ का एक लुक शेयर किया। इसमें उन्होंने आहिल रजा का रोल प्ले किया था।
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने लोगों को प्यार, खुशी और शांति की शुभकामनाएं भी दी। इसके अलावा टीवी के दिग्गज एक्टर हितेन तेजवानी और एक्ट्रेस गौरी प्रधान ने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दोनों मिलकर फैंस को ईद की बधाई दी।