Discounts of up to Rs 1.75 lakh on Mahindra XUV300 in February 2024 check all details here, ऑटो न्यूज

ऐप पर पढ़ें

अगर आप महिंद्रा की एक पावरफुल और सेफ एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) फरवरी 2024 महीने के लिए अपने पोर्टफोलियो में चुनिंदा मॉडलों पर भारी छूट दे रही है। ये बेनिफिट्स उन मॉडलों पर दिए जा रहे हैं, जो 2023 में मैन्युफैक्चर किए गए थे। यह ऑफर 29 फरवरी 2024 तक या स्टॉक खत्म होने तक वैलिड है। आइए महिंद्रा XUV300 पर मिल रहे इस डिस्काउंट ऑफर पर नजर डालते हैं।

टूटे सारे रिकॉर्ड! ₹6 लाख की इस SUV को ताबड़तोड़ 1 लाख लोगों ने खरीदा, कंपनी ने खुश होकर लॉन्च किया ये नया प्लेटफॉर्म

XUV300 पर 1.75 लाख का डिस्काउंट

फरवरी 2024 में महिंद्रा XUV300 पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो फरवरी 2024 में MY2033 XUV300 पर 1.75 लाख रुपये की छूट मिल रही है। इन बेनिफिट्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट, लॉयल्टी बोनस, फ्री एक्सेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी के रूप में उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने निकटतम ऑफिशियल डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

XUV300 फ्लेक्स फ्यूल

ब्रांड ने हाल ही में भारत मोबिलिटी एक्सपो में XUV300 फ्लेक्स फ्यूल का प्रदर्शन किया था। इस SUV के डोर पर फ्लेक्स-फ्यूल स्टिकर्स को छोड़कर एसयूवी अपने मानक वैरिएंट के समान दिखती है।

XUV300 फ्लेक्स फ्यूल का इंजन पावरट्रेन

महिंद्रा XUV300 फ्लेक्स फ्यूल के इंजन पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है, जो 109bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क जेनरेट करने के लिए तैयार है। यह गैसोलीन में 85 प्रतिशत तक इथेनॉल के मिश्रण पर चलने में सक्षम है।

फौरन लपक लीजिए! 418km तक दौड़ने वाली इस इलेक्ट्रिक कार पर आई 2.35 लाख तक की छूट, 28 मिनट में हो जाएगी चार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *