Dhirajlal Shah Passed Away | ‘हिट’ फिल्म मेकर धीरजलाल शाह का दुखद निधन, सनी देओल-अक्षय कुमार की कई सफल फिल्मों का किया था निर्माण

dheeraajlal

Loading

नई दिल्ली/मुंबई: फिल्मी जगत से मिली एक दुखद खबर के अनुसार मशहूर फिल्म मेकर धीरजलाल शाह (Dheeraj Lal Shah) का बीते सोमवार 11 मार्च को निधन (Death) हो गया है। इस बात की पुष्टि खुद धीरजलाल शाह के भाई हसमुख ने भी की है। मिली जानकारी के अनुसार धीरजलाल कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान धीरजलाल शाह ने दम तोड़ दिया। धीरजलाल शाह की निधन की खबर से फिल्मी दुनिया में शोक छाया हुआ है। 

आज होगा अंतिम संस्कार

मामले पर जानकारी देते हुए धीरजलाल शाह के भाई हसमुख ने बताया है कि वे कोविड से ग्रस्त थे, जिसके बाद उनके फेफड़ों में भी समस्या हो गई थी। बीते 20 दिनों में उनकी तबीयत और भी बिगड़ गई थी। इसी वजह सेवे ICU में भी भर्ती थे। लेकिन फिर वो जिंदगी की जंग हार गए और इस फानी दुनिया को अलविदा कह दिया। धीरजलाल शाह का अंतिम संस्कार आज यानी मंगलवार 12 मार्च को किया जाएगा।

शाह परिवार गहरे सदमें में 

धीरजलाल शाह अपने पीछे पत्नी मंजू शाह और दो बेटियों , शीतल पुनित गोयल और सपना शाह, बेटे जिमित शाह और बहू पूनम शाह को छोड़ गए हैं। वहीं धीरजशाह के निधन से उनके परिवार को भी गहरा सदमा लगा है। फिल्म इंडस्ट्री में भी फिलहाल गम का माहौल है। हर कोई उनके निधन से दुखी है। 

इन शानदार फिल्मों का किया निर्माण 

जनकारी दें कि, फिल्म मकर धीरजलाल शाह ने अक्षय कुमार की कई फिल्में बनाई है। इसके अलावा उन्होंने अजय देवगन स्टारर विजयपथ, सनी देओल स्टारर द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई का भी निर्माण किया है। उनकी फिल्मों को हमेशा से काफी पसंद किया जाता रहा है। वे दर्शकों की ‘मनोरंजन’ वाली ‘नब्ज’ पकड़ने में माहिर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *