
सर्दी का सितम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। वहां से आने वाली सर्द हवा दिन के तापमान भी ठंडा कर रही हैं। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य पर 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। उधर अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहे, इससे धूप भी अच्छे से नहीं खिली। रात को यह स्थिति और बिगड़ गई। दृश्यता घटने से लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा है।