Deepika returns home after liver cancer surgery | लिवर कैंसर सर्जरी के बाद घर लौटी दीपिका: 11 दिन बाद बेटे से मिल चेहरे पर दिखी मुस्कान, पोस्ट लिख फैंस और डॉक्टर्स का जताया आभार

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में दीपिका कक्कड़ का सेकंड स्टेज लिवर कैंसर की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के 11 दिन बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। घर आकर बेटे रूहान से मिलकर वो काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने सर्जरी के बाद इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो फैंस को हेल्थ अपडेट दे रही हैं। साथ ही उन्होंने ट्रीटमेंट में जुड़े सभी डॉक्टर्स और फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा है।

दीपिका अपने इंस्टाग्राम पर लिखती हैं- ‘11 दिन हो गए हैं और अब मैं घर पर हूं। ट्यूमर से फ्री, लेकिन अभी ये ट्रीटमेंट का बस एक हिस्सा था। बाकी का इलाज आने वाले टाइम में होगा। मुझे भरोसा है कि मैं इससे निकल जाऊंगी। जैसा कि मैंने पहले भी कहा था।’ वो आगे लिखती हैं- ‘11 दिन मुश्किल थे लेकिन हमारे आसपास शानदार लोग थे, जिनकी वजह से चीजें आसानी से हो गईँ। तकलीफ तो हुई लेकिन कोकिलाबेन अस्पताल में सबने बड़े प्यार और गर्मजोशी से इसे हैंडल किया।’

दीपिका की सर्जरी 3 जून को कोकिलाबेन अस्पताल में हुई थी।

दीपिका की सर्जरी 3 जून को कोकिलाबेन अस्पताल में हुई थी।

अपने लंबे-चौड़ा पोस्ट में दीपिका एक-एक करके सभी डॉक्टर, नर्स, वार्ड सिस्टर्स का आभार जताया है। साथ ही अपने फैंस से कहा है कि उनके लिए आगे भी दुआ करें ताकि आगे का ट्रीटमेंट भी आसानी से हो जाए।

वहीं, दीपिका के पति एक्टर शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग बनाकर फैंस को दीपिका की हेल्थ से जुड़ी छोटी-छोटी डिटेल बताई है। साथ ही उन्होंने दीपिका के हॉस्पिटल डिस्चार्ज से लेकर घर में पहुंचने तक की जर्नी को भी दिखाया है। वीडियो में दिखता है कि दीपिका बेेटे रूहान से मिलकर काफी खुश नजर आ रही हैं।

बता दें कि मई महीने में दीपिका और उनके पति शोएब ने सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस को बताया था कि उन्हें सेकंड स्टेज का लिवर कैंसर है। 3 जून को 14 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद उनके लिवर से ट्यूमर को निकाला गया है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *