News Sagment

Deepika padukone is pregnant with first child, seen hiding belly | प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण!: BAFTA सेरेमनी में पेट छिपाते नजर आईं, करीबी ने कन्फर्म कर बताया 4 महीने से ज्यादा हो चुके हैं

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लंदन में हुई 77वीं BAFTA सेरेमनी में दीपिका पादुकोण को कई बार साड़ी से अपना पेट छिपाने की कोशिश करते देखा गया था, जिसके बाद से ही खबरें रहीं की दीपिका अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। अब इन अफवाहों के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के करीबी ने उनकी प्रेग्नेंसी न्यूज कन्फर्म कर दी है।

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच उनके करीबी सूत्र ने मैगजीन द वीक को दिए एक इंटरव्यू में उनकी प्रेग्नेंसी पर कन्फर्मेशन दे दी है। साथ ही करीबी ने बताया है कि दीपिका अपने सेकेंड ट्रायमेस्टर में हैं। यानी दीपिका की प्रेग्नेंसी को 4 महीने से ज्यादा हो चुके हैं।

BAFTA सेरेमनी में अवॉर्ड प्रेजेंट करती हुईं दीपिका।

दीपिका BAFTA सेरेमनी में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई शिमरी साड़ी पहनी थी। सेरेमनी के दौरान ली गईं दीपिका की कई फोटोज वायरल हुई थीं।

कुछ दिनों पहले जाहिर की थी परिवार शुरू करने की इच्छा

2 महीने पहले ही दीपिका पादुकोण ने सिंगापुर वॉग को दिए एक इंटरव्यू में जल्द फैमिली स्टार्ट करने की इच्छा व्यक्त की थी। उनसे पूछा गया था कि उनका मां बनने का कोई प्लान है। इस पर दीपिका ने कहा था, ‘बिल्कुल, मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।’

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन की तस्वीर।

बताते चलें कि दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म गोलियों की रासलीलाःरामलीला के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ में गोलियों की रासलीलाःरामलीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और 83 में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म सर्कस में कैमियो भी किया है।

हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर रिलीज हुई है, जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आई हैं। आने वाले दिनों में दीपिका के पास दो बड़ी फिल्में सिंघम अगेन और कल्कि 2898 AD हैं।

Exit mobile version