Deepika celebrated her birthday with paparazzi at the airport | दीपिका ने एयरपोर्ट पर पैपराजी के साथ जन्मदिन मनाया: एक्ट्रेस ने पैप्स के साथ केक कट किया, पति रणवीर ने बर्थडे सॉन्ग गाया

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज यानी 8 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। बता दें एक्ट्रेस ने 5 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मनाया था। एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर पैपराजी के साथ केक कटिंग करते हुए देखा गया। वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर कार से उतरते नजर आए। कपल जैसे ही गेट की तरफ बढ़े, एक पैपराजी केक लेकर उनके पास आता है।

दीपिका पति रणवीर और पैप्स की मौजूदगी में केक कटिंग करती हैं। एक्ट्रेस जब केक कट कर रही थीं तो पति रणवीर और पैप्स ने उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाया। एक्ट्रेस ने पैप्स से कुछ देर तक बात की। केक कटिंग के बाद पैपराजी ने उन्हें याद दिलाया कि 2 से 3 साल पहले भी उसने दीपिका का बर्थडे ऐसे ही सेलिब्रेट किया था। हालांकि एक्ट्रेस को ये बात याद नहीं थी लेकिन रणवीर को याद थी। इसके बाद कपल एक दूसरे का हाथ पकड़कर अंदर चले जाते हैं।

दीपिका का एयरपोर्ट लुक

दीपिका फुल-लेंथ ब्लैक हुडी ड्रेस के साथ मैचिंग जूतों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ब्लैक हैंडबैग कैरी किया और टाइट हेयर बन से अपना लुक कंप्लीट किया। इस दौरान रणवीर सिंह ग्रीन पैंट के साथ सफेद टी-शर्ट और उसके ऊपर लॉन्ग कोट में नजर आए।

दीपिका पादुकोण को उनके फैंस ने ‘हंबल’ बताया
पैपराजी के साथ केक काटते हुए दीपिका पादुकोण के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- हंबल (विनम्र)। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे ये दोनों बहुत पसंद हैं। एक और यूजर ने कहा- ये सबसे हंबल और डाउन टू अर्थ जोड़ी है।

रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण का बर्थडे सेलिब्रेशन
दीपिका पादुकोण 5 जनवरी, 2024 को 38 साल की हो गईं। एक्ट्रेस अपने खास दिन पर अपने पति रणवीर सिंह के साथ डिनर डेट पर गई थीं। कपल को मुंबई के ताज कोलाबा से बाहर निकलते समय देखा गया।

दीपिका के अपकमिंग फिल्म्स

दीपिका की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ हैं। इसमें एक्ट्रेस के साथ ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, विवेक ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर भी नजर आएंगे। फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच, दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ और रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में भी दिखाई देंगी, सिंघम अगेन में वो शक्ति शेट्टी के किरदार में दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *