नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन यानी FADA ने दिसंबर 2023 के साथ-साथ सालभर के टोटल रिटेल ऑटोमोबाइल सेल्स के आंकड़े जारी किए हैं। FADA की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलेंडर ईयर 2023 में अलग-अलग कैटेगरी में करीब 2.38 करोड़ गाड़ियां बिकीं।
सालाना आधार पर इसमें 11.14% की ग्रोथ देखी गई है। एक साल पहले यानी 2022 में 2.15 करोड़ व्हीकल्स की सेल हुई थी। टोटल व्हीकल सेल में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर 1.71 करोड़ बिके। इसमें करीब 9.45% एनुअल ग्रोथ रही।
इसके बाद पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में टोटल 38.60 लाख गाड़ियां एक साल में बिकीं हैं। सालाना आधार पर इसमें 10.61% की ग्रोथ हुई है। एक साल पहले 34.90 लाख पैसेंजर व्हीकल देशभर में बेची गईं थीं।

दिसंबर-23 में देशभर में 19.91 लाख गाड़ियां बिकीं
दिसंबर की बात करें तो अलग-अलग कैटैगरी में टोटल 19.91 लाख गाड़ियां बिकीं हैं। एक साल पहले यह सेल 16.43 लाख थी। लिहाजा इसमें 21.14% की बढ़ोतरी हुई है। इसमें टू-व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज्यादा 14.50 लाख गाड़ियां बिकीं हैं।
वहीं, पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में 2.93 लाख गाड़ियों की सेल पिछले एक महीने में हुई है। इसमें मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1.18 लाख कारें बेचीं हैं। देश में टोटल व्हीकल सेल में इसका शेयर 40.37% है।

हीरो ने सबसे ज्यादा 4.64 लाख दोपहिया गाड़ियां बेचीं
दिसंबर में टू-व्हीलर कैटेगरी में हीरो मोटोकॉर्प ने सबसे ज्यादा 4,63,593 गाड़ियां बेची हैं। दिसंबर में टोटल सेल में इस कंपनी का शेयर 31.98% रहा है। एक साल पहले दिसंबर 2022 में कंपनी ने 29.10% मार्केट शेयर के साथ 3,30,666 गाड़ियां बेचीं थी। वहीं दूसरे नंबर पर होंडा ने 3.44 लाख टू-व्हीलर्स बेची टोटल सेल में इसका मार्केट शेयर 23.74% रहा है।

दिसंबर-23 में 2.93 लाख कारें बिकीं
FADA की रिपोर्ट में बताया गया है कि दिसंबर में 2.93 लाख पैसेंजर व्हीकल्स यानी कारें सेल हुई हैं, जिसमें सालाना आधार (YoY) पर 2.65% की ग्रोथ दर्ज की गई। पिछले साल दिसंबर में 2.85 लाख पैसेंजर व्हीकल्स बिके थे।
मारुति ने सबसे ज्यादा 1.18 लाख कारें बेचीं
दिसंबर में मारुति सुजुकी इंडिया ने सबसे ज्यादा 1,18,295 लाख कारें बेची हैं। इस महीने पैसेंजर व्हीकल्स कैटेगरी में कंपनी का मार्केट शेयर 40.37% रहा है। एक साल पहले दिसंबर में कंपनी ने 1,18,194 लाख कारें बेची थीं, तब उसका मार्केट शेयर 41.41% रहा था।
