Critics Choice Awards 2024 Winners list 12th fail best film Vikrant Massey best actor check complete list of winners

Critics Choice Awards 2024 Winners List: मुंबई में मंगलवार रात क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2024 की महफिल सजी थी. इस बार इस अवॉर्ड फंक्शन का छठा सीज़न होस्ट किया गया था. ये प्रेस्टिजियस अवॉर्ड सेरेमनी हर साल बेस्ट फिल्मों, वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों को सम्मानित करता है.

इस बार विक्रांत मैसी को ‘12वीं फेल’ में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला था.उन्हें इस कैटेगिरी में मनोज बाजपेयी और ममूटी जैसे स्टार्स से टक्कर मिली. वहीं ज्योतिका, कल्कि कोचलिन, शेफाली शाह और शहाना गोस्वामी जैसी अभिनेत्रियों को बेस्ट एक्ट्रेस (फीचर फिल्म) कैटेगिरी में नॉमिनेशन हासिल हुआ था.चलिए यहां जानते हैं क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स 2024 विनर्स की कंप्लीट लिस्ट

क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2024 के विनर्स

  • बेस्ट राइटिंग (शॉर्ट फ़िल्म)-अशोक सांखला और मनीष सैनी – गिद्ध-द स्केवेंजर
  • बेस्ट सिनैमोटोग्राफी- जिग्मेट वांगचुक, लास्ट डेड ऑफ समर
  • बेस्ट एक्टर (शॉर्ट फ़िल्म)-संजय मिश्रा- गिद्धा-द स्केवेंजर
  • बेस्ट एक्ट्रेस (शॉर्ट फिल्म) -मिल्लो सनका- नॉकटर्नल बर्गर
  • बेस्ट डायरेक्टर (शॉर्ट फ़िल्म)-रीमा माया- नॉकटर्नल बर्गर
  • बेस्ट शॉर्ट फिल्म – नॉकटर्नल बर्गर
  • एक्स्ट्राऑडिनरी कॉन्ट्रिब्यूशन टू सिनेमा अवॉर्ड- उषा खन्ना
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (वेब ​​सीरीज)-सिद्धांत गुप्ता- जुबली
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (वेब ​​सीरीज) -अमृता सुभाष- लस्ट स्टोरीज़ एस2: द मिरर
  • बेस्ट एक्टर (वेब ​​सीरीज) -सुविंदर विक्की- कोहरा
  • बेस्ट एक्ट्रेस (वेब ​​सीरीज) -राजश्री देशपांडे- अग्निपरीक्षा
  • बेस्ट राइटिंग (वेब सीरीज) -गुंजीत चोपड़ा, दिग्गी सिसौदिया, सुदीप शर्मा – कोहरा
  • बेस्ट डायरेक्टर (वेब ​​सीरीज) -विक्रमादित्य मोटवाने- जुबली
  • बेस्ट वेब सीरीज -कोहरा
  • जेंडर सेंसटिविटी अवॉर्ड- फायर इन द माउंटेनंस
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी (फीचर फिल्म) -अविनाश अरुण धावरे- थ्री ऑफ अस
  • बेस्ट एडिटिंग (फ़ीचर फ़िल्म) -अभ्रो बनर्जी- जोराम
  • बेस्ट राइटिंग (फ़ीचर फ़िल्म) -देवाशीष मखीजा- जोराम
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फ़ीचर फ़िल्म)- जयदीप अहलावत- जाने जान
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (फीचर फिल्म) -दीप्ति नवल- गोल्डफिश
  • बेस्ट एक्टर (फ़ीचर फ़िल्म)-विक्रांत मैसी- 12वीं फेल
  • बेस्ट एक्ट्रेस (फीचर फिल्म)-शेफाली शाह- थ्री ऑफ अस
  • बेस्ट डायरेक्टर (फ़ीचर फ़िल्म) -पी.एस. विनोथराज- कूझंगल (कंकड़)
  • बेस्ट फीचर फिल्म -12वीं फेल

क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड में पहुंचे थे बॉलीवुड के तमाम सितारे
बता दें कि क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड में बॉलीवुड के तमाम सितारों का जमावड़ा लगा था. इस दौरान अनिल कपूर, किरण राव, नेहा धूपिया, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विद्या बालन, कोंकणा सेन शर्मा, कल्कि कोचलिन, दिव्या दत्ता, मिनाक्षी शेषाद्री, अक्षय ओबेरॉय, विक्रांत मेसी, दिप्ति नवल, पद्मिनी कोल्हापुरे, अली फजल, ऋचा चड्ढा सहित तमाम सितारे एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए थे. इनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 

यह भी पढ़ें: Shaitaan Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘शैतान’ का काला जादू, 5 दिनों में ही बजट से ज्यादा कर ली कमाई, जानें- कलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *