Cm Issued Draft Ordinance Ahead Manoj Jarange Hunger Strike Warning Maratha Quota – Amar Ujala Hindi News Live

Navi Mumbai, Maharashtra: Maratha Reservation activist Manoj Jarange Patil says, “Chief Minister Eknath Shinde has done a good job. Our protest is now over. Our request has been accepted. We will accept the letter from him. I will drink juice by the hands of the Chief Minister… pic.twitter.com/TAhS6ZANKj

— ANI (@ANI) January 26, 2024

 

सीएम कार्यालय ने दी जानकारी

सीएम कार्यालय की मानें तो प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक न्याय विभाग के सचिव सुमंत भांगे, औरंगाबाद संभागायुक्त मधुकर अरंगल, सीएम के निजी सचिव अमोल शिंदे सहित अन्य लोग शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जरांगे  ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल की योजना बनाई है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर रात तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वह अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन के लिए मुंबई में प्रवेश कर जाएंगे। 

मुंबई में भूख हड़ताल का एलान

शुक्रवार दोपहर नवी मुंबई के वाशी स्थित शिवाजी चौक पर जरांगे ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं एक कदम पीछे ले रहा हूं। मैंने खाना बंद कर दिया है। मैं सिर्फ पानी पी रहा हूं। अगर आज रात विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए अध्यादेश जारी नहीं किया गया तो मैं कल मुंबई आऊंगा। मैं कल आजाद मैदान जाऊंगा। सरकार को मुफ्त शिक्षा नीति में संशोधन करना चाहिए, ताकि लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी मुफ्त शिक्षा मिल सके। सभी मराठों को “केजी से पीजी” तक मुफ्त शिक्षा मिलनी चाहिए जब तक कि पूरे समुदाय को आरक्षण नहीं मिल जाता। वर्तमान सरकारी नौकरियों में भी मराठों के लिए कुछ सीटें आरक्षित की जानी चाहिए।

पुलिस अधिकारियों ने भी की मुलाकात 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) वीरेंद्र मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) विनायक देशमुख और पुलिस उपायुक्त पुरूषोत्तम कराड सहित मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल ने भी जरांगे से नवी मुंबई में मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *