ऐप पर पढ़ें
भारतीय ग्राहकों ने फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन को शुरू से ही बहुत ज्यादा प्यार नहीं दिया है। सिट्रोएन (Citroen) की सभी कारें मिलकर भी दिसंबर 2023 में 700 यूनिट्स का आंकड़ा नहीं पार कर पाईं। दिसंबर 2023 में सिट्रोएन (Citroen) कारों की कुल बिक्री का आंकड़ा 650 यूनिट रहा। कंपनी की इलेक्ट्रिक कार eC3 का तो पिछले महीने खाता तक नहीं खुला। वहीं, सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस (Citroen C5 Aircross) को दिसंबर 2023 में केवल दो ग्राहक मिले, जिसके परिणामस्वरूप इसकी बिक्री में 60 प्रतिशत की MoM गिरावट दर्ज की गई। आइए नीचे दिए गए चार्ट में इसकी बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
महीना | बिक्री संख्या |
---|---|
जुलाई 2023 | 8 |
अगस्त 2023 | 4 |
सितंबर 2023 | 3 |
अक्टूबर 2023 | 5 |
नवंबर 2023 | 5 |
दिसंबर 2023 | 2 |
पिछले 6 महीने की बिक्री
ऊपर बिक्री चार्ट में देखा जा सकता है कि C5 एयरक्रॉस ने पिछले 6 महीने में सबसे ज्यादा बिक्री जुलाई 2023 में हासिल की थी, जब C5 एयरक्रॉस की 8 यूनिट सेल हुई थी। वहीं, जुलाई 2023 के बाद से अक्टूबर और नवंबर में बड़ी मुश्किल से इस एसयूवी को 5 लोगों ने खरीदा।
कीमत क्या है?
सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस के कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 36.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है और 37.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। यह गाड़ी दो वैरिएंट फील और शाइन में उपलब्ध है। यह एक 5-सीटर मॉडल है।
इंजन पावरट्रेन
सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस SUV की बात करें तो इसमें 2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 177ps की पावर और 400nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह दो ड्राइव मोड ईको और स्पोर्ट और कई ट्रेक्शन कंट्रोल मोड के साथ उपलब्ध है।
महंगी हुई मारुति डिजायर को टक्कर देने वाली ₹6.48 लाख की ये हुंडई कार, अब इतने हजार ज्यादा लगेंगे!