BYD Dolphin EV Trademarked In India 427 Kms Range and 5 Star NCAP, ऑटो न्यूज

इन दिनों दुनियाभर में जिन इलेक्ट्रिक कार कंपनी का दबदबा देखने को मिल रहा है उसका नाम BYD है। इस चीनी कंपनी ने सेल्स के मामले में अमेरिकन कंपनी टेस्ला को भी पीछे छोड़ दिया है। अपनी सस्ती और हाई रेंज वाली कारों की दम पर BYD की जड़ें लगातार मजबूत हो रही हैं। भारतीय बाजार में भी इसकी कारों की डिमांड बनी हुई है। यहां कंपनी पहले से E6 और Atto 3 बेच रही है। ऐसे में अब इसके पोर्टफोलियो में नया नाम शामिल होने वाला है। दरअसल, कंपनी ने भारत में नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के लिए BYD डॉल्फिन (Dolphin) नाम का ट्रेडमार्क कराया है।

BYD ने भारत में सीगल (Seagull) को भी ट्रेडमार्क किया है। कंपनी सील सेडान भी लॉन्च कर सकती है। सभी तीन व्हीकल (सीगल, डॉल्फिन और सील) BYD के ओशन लाइनअप के अंतर्गत आते हैं। भारत में डॉल्फिन को अट्टो 3 के नीचे रखा जाएगा। इसका मुकाबला MG ZS EV और अपकमिंग टाटा कर्व EV, हुंडई क्रेटा EV, सिट्रोएन eC3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होगा।

मारुति की इस ऑटोमैटिक कार को खरीदना हुआ सस्ता, इसमें गियर डालने की नहीं होती टेंशन; देखें नई कीमतें

ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद

डॉल्फिन BYD के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोडक्ट है। BYD का नया लोगो डॉल्फिन के लॉन्च के साथ शुरू हुआ और यह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोप, थाईलैंड, मलेशिया, ब्राजील, जापान और उसके डोमेस्टिक एरिया चीन जैसे बाजारों में एंट्री करने में कार की भूमिका को दिखाता है। ऐसे में अब ये इलेक्ट्रिक कार भारत में दस्तक देने को तैयार है। भारत में सबसे किफायती BYD कार E6 MPV है। इसक कीमतें लगभग 29 लाख रुपए से शुरू होती हैं। जबकि Atto 3 eSUV की कीमत लगभग 34 लाख से शुरू होती है।

427Km की रेंज, 12.8-इंच की स्क्रीन

डॉल्फिन की लंबाई 4,290mm, चौड़ाई 1,770mm, ऊंचाई 1,570mm और व्हीलबेस 2,700mm लंबा है। इसमें 345 लीटर का बूट स्पेस दिया है। जिसे 60:40 स्प्लिट रियर सीटों के साथ 1,310 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। बिल्ड योर ड्रीम (BYD) लेटरिंग के साथ रियर कनेक्टेड टेल लाइट्स में दिलचस्प LED सिग्नेचर मिलते हैं। इसके डैशबोर्ड पर 12.8-इंच की बड़ी रोटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलेगी। इसमें 44.9 kWh बैटरी और 60.48 kWh बैटरी ऑप्शन हैं। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 427Km तक है।

6 कार डिमांड में पड़ीं सब पर भारी, आसपास भी नहीं दिखी नंबर-1 बेलेनो; क्रेटा, ब्रेजा, सेल्टोस भी लिस्ट से बाहर

5 स्टार यूरो NCAP रेटिंग

इस गाड़ी में की-लेस एंट्री मिलती है। इसके साथ इसमें PM2.5 एयर फिल्टर, 5-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, पैनोरमिक रूफ, पावर्ड और वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, TPMS, 360- डिग्री कैमरा, ADAS सुइट, इंटीरियर ट्रिम रंग ऑप्शन जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। BYD डॉल्फिन EV को सेफ्टी के लिए 5 स्टार यूरो NCAP रेटिंग भी मिली है। डॉल्फिन को 94 और 201 बीएचपी के बीच पावर के साथ 180 और 310 एनएम के बीच टॉर्क के साथ सिंगल मोटर FWD लेआउट मिलता है। भारत में इसकी कीमत 25 लाख के करीब हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *