Business News : EPFO employers get 5 months of extra time to upload wage details for higher pension – Business News India – हाई पेंशन के लिए डिटेल अपलोड करने की बढ़ी डेडलाइन, EPFO ने दी राहत

ऐप पर पढ़ें

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नियोक्ताओं के लिए अधिक पेंशन का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों का वेतन विवरण अपने डेटाबेस में अपलोड करने की समय सीमा 31 मई तक बढ़ा दी है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी मंडल के चेयरमैन ने नियोक्ताओं के लिए संबंधित ब्योरा अपलोड करने की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। 

इससे पहले हाई कंट्रीब्यूशन पर हाई पेंशन का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों का वेतन विवरण अपलोड करने के लिए  नियोक्ताओं को 31 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया गया था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सभी ग्राहकों को हाई कंट्रीब्यूशन पर अधिक पेंशन के लिए विकल्प/संयुक्त विकल्प चुनने के लिए आवेदन जमा करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा प्रदान की थी।

2022 में कोर्ट का आदेश

बता दें कि उच्चतम न्यायालय के चार नवंबर, 2022 के आदेश के तहत ईपीएफओ ने पात्र पेंशनभोगियों/ ईपीएफओ सदस्यों को हाई पेंशन विकल्प की पेशकश की थी। ऑनलाइन आवेदन सुविधा 26 फरवरी, 2023 को शुरू की गई थी जिसे दो बार विस्तार देते हुए 11 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

इस दौरान पेंशनभोगियों एवं मौजूदा कर्मचारियों से अधिक पेंशन का विकल्प चुनने संबंधी 17.49 लाख आवेदन प्राप्त हुए। इसके बादे नियोक्ताओं को अपने इच्छुक कर्मचारियों का वेतन विवरण अपलोड करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। बाद में उसे 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

ईपीएफओ के आंकड़े: बीते दिसंबर महीने में ईपीएफओ ने पेरोल आंकड़े जारी किए थे। इन आंकड़ों में बताया कि उसने अक्टूबर में शुद्ध आधार पर 15.29 लाख सदस्य जोड़े। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 18.22 प्रतिशत अधिक है। अक्टूबर महीने के दौरान जोड़े गए कुल 7.72 लाख नए सदस्यों में लगभग 2.04 लाख महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *