- Hindi News
- Business
- Business Events Today, Share Market All Time High, Petrol Diesel, Gold Silver, IMF, Go First
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर शेयर बाजार से जुड़ी रही। शेयर बाजार ने एक बार फिर नया ऑल टाइम हाई बनाया। सेंसेक्स ने 71623.71 और निफ्टी ने 21,505.05 का स्तर छुआ। वहीं इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड यानी IMF ने भारत को ‘स्टार परफॉर्मर’ बताते हुए कहा कि इस साल ग्लोबल ग्रोथ में भारत 16% से ज्यादा योगदान दे सकता है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज बुधवार (20 दिसंबर) को तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. सेंसेक्स ने 71623 और निफ्टी ने 21,505 का हाई बनाया: FMCG, पावर और बैंकिंग शेयर्स में तेजी रही, कोल इंडिया 6% से ज्यादा चढ़ा

शेयर बाजार ने मंगलवार (19 दिसंबर) को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 71623.71 और निफ्टी ने 21,505.05 का स्तर छुआ। इसके बाद बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 122 अंक की तेजी के साथ 71,437 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 27 पॉइंट की तेजी है। ये 21,445 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में ही गिरावट देखने को मिली है। एनर्जी, FMCG, पावर और PSE शेयरों में तेजी रही। जबकि IT, ऑटो, मेटल और रियल्टी शेयरों में गिरावट रही। कोल इंडिया के शेयर में आज 6.14% की तेजी रही। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे कमजोर होकर 83.19 रुपए पर बंद हुआ।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. IMF ने भारत को ‘स्टार परफॉर्मर’ बताया: कहा- ग्लोबल ग्रोथ में 16% से अधिक योगदान दे सकता है देश

इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड यानी IMF ने भारत को ‘स्टार परफॉर्मर’ बताया है। IMF ने कहा कि इस साल ग्लोबल ग्रोथ में भारत 16% से अधिक योगदान दे सकता है। डिजिटलीकरण और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आर्थिक सुधारों के कारण भारत की विकास दर मजबूत बनी हुई है।
IMF की असिस्टेंट डायरेक्टर नाडा चौएरी ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, ‘हम पिछले कुछ समय से देख रहे हैं कि भारत बहुत मजबूत दर से बढ़ रहा है। जब हम समकक्ष देशों को देखते हैं और वास्तविक विकास की बात आती है तो यह स्टार परफॉर्मेंस करने वालों में से एक के रूप में दिखाई देता है। यह सबसे तेजी से बढ़ते बड़े बाजारों में से एक है।’
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. बैंकरप्ट एयरलाइन गोफर्स्ट को खरीदेगी स्पाइसजेट: कंपनी ने कहा- इससे मजबूत एयरलाइन बनाने में मदद मिलेगी, शेयर एक साल के हाई पर पहुंचा

स्पाइसजेट ने कंफर्म कर दिया है कि वो बैंकरप्ट एयरलाइन गोफर्स्ट का टेकओवर करना चाहती है। BSE फाइलिंग में मंगलवार 19 दिसबंर को कंपनी ने इसकी जानकारी दी। इस खबर के बाद स्पाइसजेट का शेयर 5% से ज्यादा मजबूत होकर 69.20 पर एक साल के हाई पर पहुंच गया।
कंपनी का मानना है गोफर्स्ट और स्पाइसजेट के कॉम्बिनेशन से एक मजबूत एयरलाइन बनाने में मदद मिलेगी। स्पाइसजेट के बोर्ड ने हाल ही में 2,254 करोड़ रुपए पूंजी जुटाने की मंजूरी दी थी। ये पूंजी वित्तीय संस्थानों, FIIs, HNIs और प्राइवेट इन्वेस्टर्स को शेयर जारी कर जुटाई जाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. NTPC का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ पहुंचा: यह मुकाम हासिल करने वाली देश की तीसरी सरकारी कंपनी, शेयर ने ₹312 का ऑल टाइम हाई बनाया

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) ₹3 लाख करोड़ के मार्केट कैप को पार करने वाली तीसरी सरकारी कंपनी बन गई है। NTPC के शेयर ने मंगलवार को 312.50 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया।
हालांकि, बाद में शेयर थोड़ा नीचे आया और 2.11% की तेजी के साथ 309.60 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। अभी कंपनी का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपए है। इस साल जनवरी से एनटीपीसी के शेयर में करीब 90% की तेजी देखने को मिली है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. ऑर्गेनिक इंडिया में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदेगी टाटा कंज्यूमर: दोनों कंपनियों के बीच बातचीत एडवांस स्टेज में, कंपनी में फैबइंडिया की 64% हिस्सेदारी

फैबइंडिया की ऑर्गेनिक इंडिया में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने की रेस में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स सबसे आगे है। इस बात की जानकारी मनीकंट्रोल ने मल्टीपल इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से दी है। ऑर्गेनिक इंडिया एक ऑर्गेनिक हर्बल और आयुर्वेदिक हेल्थ प्रोडक्ट्स फर्म है।
रिपोर्ट के मुताबिक ऑर्गेनिक इंडिया में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने के लिए ITC जैसे अन्य दावेदारों में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स सबसे आगे निकल गई है। टाटा कंज्यूमर हेल्थ और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स सेगमेंट पर फोकस करना चाहती है। ऑर्गेनिक इंडिया कंपनी के इन्वेस्टमेंट थीसिस में फिट बैठती है। दोनों कंपनियों के बीच बातचीत एडवांस स्टेज में है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़ें…
इन 8 कारणों से रिजेक्ट हो जाता है EPF-क्लेम: इनकंप्लीट डॉक्यूमेंट्स से लेकर आधार-UAN लिंकेज हैं वजह, जानें क्लेम रिजेक्शन से बचने के उपाय

एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) सब्सक्राइबर्स को कुछ परिस्थितियों में प्रोविडेंट फंड कॉरपस यानी भविष्य निधि कोष से पार्शियल विड्रॉल या एडवांस निकालने की अनुमति देती है। EPFO एक नोडल एजेंसी है, जो एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) कंट्रीब्यूशन को मॉनिटर करती है।
पार्शियल विड्रॉल करने पर सब्सक्राइबर्स के बैंक अकाउंट्स में पैसा जमा होने में 10 दिन तक का समय लगता है। कई बार सब्सक्राइबर्स के क्लेम्स रिजेक्ट भी कर दिए जाते हैं। EPFO ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के जरिए क्लेम्स के रिजेक्शन के कारणों को शेयर किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

