Business events today, Share Market all time high, petrol diesel, gold silver, GST | रिटेल महंगाई दर के आंकड़े आज आएंगे: सरकार ने FY-24 में अब-तक ₹14.70 लाख करोड़ नेट-डायरेक्ट-टैक्स वसूला, सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही गूगल

  • Hindi News
  • Business
  • Business Events Today, Share Market All Time High, Petrol Diesel, Gold Silver, GST

नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर टैक्स कलेक्शन से जुड़ी रही। सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन चालू वित्त वर्ष-24 में अब तक 19.41% (YoY) बढ़कर 14.70 लाख करोड़ रुपए रहा। यह पूरे साल के टारगेट का लगभग 81% है। वहीं गूगल अपनी डिजिटल असिस्टेंट, हार्डवेयर और इंजीनियरिंग टीम्स में से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। कंपनी ने कहा है कि उसकी ओर से कॉस्ट कटिंग यानी लागत में कटौती किया जाना जारी है।

​​​​​​कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज शुक्रवार (12 जनवरी) को तेजी देखने को मिल सकती है।
  • दिसंबर महीने के रिटेल महंगाई दर के आंकड़े जारी किए जाएंगे।
  • HCL और विप्रो दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
  • ओप्पो रेनो 11 5G सीरीज लॉन्च की जाएगी।
  • किया सोनेट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया जाएगा।
  • वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 का आज तीसरा दिन है।
  • टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्टॉनिक्स शो (CES) 2024 का आज चौथा दिन है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. सरकार ने FY-24 में अब-तक ₹14.70 लाख करोड़ नेट-डायरेक्ट-टैक्स वसूला: पिछले साल के मुकाबले यह 19.41% ज्यादा, ₹2.48 लाख करोड़ का रिफंड भी जारी किया

सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन चालू वित्त वर्ष-24 में अब तक 19.41% (YoY) बढ़कर 14.70 लाख करोड़ रुपए रहा। यह पूरे साल के टारगेट का लगभग 81% है। इस बात की जानकारी गुरुवार (11 जनवरी) को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दी है।

सरकार ने डायरेक्ट टैक्स (पर्सनल इनकम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स) से 18.23 लाख करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वित्त वर्ष में जुटाए गए 16.61 लाख करोड़ रुपए से 9.75% ज्यादा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. गूगल में एक बार फिर छंटनी: डिजिटल असिस्टेंट, हार्डवेयर और इंजीनियरिंग टीम्स में से सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही कंपनी

गूगल अपनी डिजिटल असिस्टेंट, हार्डवेयर और इंजीनियरिंग टीम्स में से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। कंपनी ने कहा है कि उसकी ओर से कॉस्ट कटिंग यानी लागत में कटौती किया जाना जारी है। यह बात ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट से सामने आई है।

इस छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों में वॉइस बेस्ड गूगल असिस्टेंट और ऑगमेंटेड रियलिटी हार्डवेयर टीम के लोग शामिल हैं। इसके अलावा गूगल के सेंट्रल इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइजेशन के कर्मचारी भी छंटनी से प्रभावित हुए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. TCS और इंफोसिस ने Q3FY24 के नतीजे जारी किए: इंफोसिस का मुनाफा 7.3% घटा; TCS का प्रॉफिट 2% बढ़ा, ₹27 डिविडेंड देगी कंपनी

IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस ने 11 जनवरी को Q3FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में TCS का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 2% बढ़कर ₹11,058 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ​​​​₹10,846 करोड़ था।

जबकि, इंफोसिस का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.3% की गिरावट के साथ 6,106 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल इसी तिमाही में इंफोसिस को ₹6,586 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था। नतीजे जारी करने के साथ ही TCS ने 2 डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी शेयरहोल्डर्स को ₹9 प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम डिविडेंड और ₹18 प्रति शेयर के हिसाब से स्पेशल डिविडेंड देगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. 2023 में ई-कारों की बिक्री 115% बढ़कर 82 हजार पार: बीते साल देश में कुल 15.3 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके, ये 2022 के मुकाबले 49% ज्यादा

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। 2023 में 15.30 लाख EV बिके, जो 2022 से 49.25% ज्यादा हैं। 2022 में 10.25 लाख ईवी बिके थे, लेकिन इसी दौरान इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 115% बढ़कर 82,000 से ऊपर निकल गई।

ऑटो डीलर्स ऑर्गेनाइजेशन फाडा के मुताबिक, 2023 में 82,105 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं। ये 2022 में बिकीं 38,240 ई-कारों के मुकाबले दोगुने से ज्यादा यानी 114.71% है। बीते महीने देश में कारों की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 2.5% हो गई, जो दिसंबर 2022 में 1.3% थी। वहीं, बीते साल इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री 36% बढ़कर 8.59 लाख से ज्यादा हो गई, लेकिन इस दौरान मार्केट शेयर 5.7% से घटकर 5.2% रह गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. पोको X6 प्रो स्मार्टफोन ₹26,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च: हाइपर ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ भारत में पहला फोन, पोको X6 भी पेश किया

चाइनीज टेक कंपनी शाओमी के सब ब्रांड पोको ने भारत सहित ग्लोबल मार्केट में ‘पोको X6 सीरीज’ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पोको X6 सीरीज में 2 स्मार्टफोन- पोको X6 5G को 21,999 रुपए और पोको X6 प्रो 5G को 26,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया है।

पोको X6 प्रो मीडियाटेक डाइमेंशन 8300 अल्ट्रा चिपसेट और शाओमी (Xiaomi) हाइपरओएस के साथ लॉन्च होने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है। पोको के ये नए फोन शाओमी के हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी नोट 13 सीरीज को टक्कर देते हैं। कंपनी ने दोनों फोन में 64MP का AI कैमरा और 6.67-इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन वाली OLED स्क्रीन दी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़े…

FD Vs महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट: SBI और PNB सहित कई बैंकों ने ब्याज दरों में किया बदलाव, जानें अब कहां पैसा लगाना फायदेमंद

पंजाब नेशनल बैंक (PNB), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने हाल ही में FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। ऐसे में अगर इन बैंकों या किसी अन्य बैंक में FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ (MSSC) के बारे में भी जान लेना चाहिए।

यह महिलाओं के लिए स्पेशल स्कीम है। इसमें 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। इसमें 2 साल के लिए निवेश करना होता है। ऐसे में यहां हम आपको इस योजना से जुड़ी जरूरी बातें बता रहे हैं। इससे आप जान पाएंगे कि कहां पैसा लगाना ज्यादा फायदेमंद होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

PNB ने जनवरी में दूसरी बार FD पर ब्याज-दरें बढ़ाईं: 300 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 0.80% ज्यादा ब्याज मिलेगा, यहां देखें नई दरें

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने नए साल में दूसरी बार फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 300 दिनों की FD पर मिलने वाले ब्याज को 80bps यानी 0.80% बढ़ाकर 6.25% से 7.05% कर दिया है। नई ब्याज दरें 8 जनवरी से लागू हो गई हैं। इससे पहले बैंक ने 1 जनवरी को भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी।

इससे पहले हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई ब्याज दर 27 दिसंबर से लागू हो गई हैं। ब्याज की यह दरें दो करोड़ रुपए की FD से कम के लिए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *