BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: 22 December Share Market | सेंसेक्स 241 अंक की तेजी के साथ 71,106 पर बंद: निफ्टी भी 94 अंक चढ़ा, IT और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी रही

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: 22 December Share Market

मुंबई4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (22 दिसंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 241 अंक की तेजी के साथ 71,106 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 94 अंक की तेजी रही। यह 21,349 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली। IT और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी रही।

LIC के शेयर ने 52 वीक का हाई बनाया
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) में शुरुआती कारोबार में करीब 7% का उछाल देखने को मिला और शेयर 821 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 7.39% चढ़कर 821 के इंट्राडे हाई पर पहुंचा, जो 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर है। हालांकि, बाद में शेयर नीचे आया और 3.62% की तेजी के साथ 792.20 पर बंद हुआ।

आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका
आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के IPO में आज निवेश का आखिरी दिन है। यह इश्यू 20 दिसंबर को ओपन हुआ था। IPO के प्राइस बैंड ₹499-₹524 है। ₹740 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड एयरोस्पेस कॉम्पोनेंट्स और टरबाइन्स की मैन्युफैक्चरर कंपनी है।

कल बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
इससे पहले कल यानी गुरुवार (21 दिसंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 358 अंक की तेजी के साथ 70,865 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 104 अंक की तेजी रही। यह 21,255 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली थी। पावर, बैंकिंग और मेटल शेयर्स में तेजी देखने को मिली थी।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *