मुंबई: तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘क्रू’ को दर्शकों से खूब प्यार मिला रहा है। वहीं अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म शैतान को रिलीज हुए एक महीना होने वाला है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। हालांकि, चौथे हफ्ते में शैतान के कलेक्शन में काफी गिरावट आई और इसकी कमाई करोड़ों से लाखों में सिमट गई है।
शैतान का 29वें दिन का कलेक्शन
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान का 29वें दिन कलेक्शन सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शैतान ने रिलीज के 29वें दिन को 43 लाख का बिजनेस किया है। इसी के साथ शैतान का 29 दिनों का कुल कारोबार 141.23 करोड़ रुपए हो गया है।
जियो स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शैतान के दुनियाभर में हुई कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं। इसके मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 28 दिनों में 204.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अभी तक यह मूवी कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
क्रू का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म् क्रू को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रू ने रिलीज के 8वें दिन 3.60 करोड़ की कमाई की है।इसी के साथ क्रू की 8 दिनों की कुल कमाई अब 47.35 करोड़ रुपए हो गई हैं।
एकता कपूर ने ‘क्रू’ के दुनियाभर में कमाई के शुरुआती आंकड़े शेयर किए हैं। इसके मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 7 दिनों में 87.28 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं 8वें दिन ये फिल्म 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। इसी के साथ क्रू वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर तेजी से बढ़ रही है।