नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, हम जानते हैं रंग-बिरंगे रंगों से सजा होली की त्योहार (Holi 2024) आने वाला है वहीं पर इस त्योहार को लेकर हर किसी ने जश्न मनाने की तैयारी तो कर ही ली है स्वादिष्ट पकवानों के साथ हर्बल रंगों को बनाने का काम घर में ही होने लगा है। इस दौरान क्या आपने सोचा बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिल्मी सितारों के बीच (Bollywood Stars Holi 2024) होली का त्योहार किस तरीके से मनता है। वहीं पर किन सितारों के घर जमकर जश्न और रंगों का सराबोर नजर आता है। आइए जानते हैं बॉलीवुड सितारों के घर की होली फेमस है।
इन होली पार्टी की हैं बॉलीवुड में धाक
होली की पार्टी हो और इन सब में बॉलीवुड कभी पीछे नहीं रहता है यहां पर होली पर और होली के पहले-बाद में जश्न मनाया जाता है। ऐस ही बॉलीवुड सितारों की ये होली आज भी शानदार मानी जाती है।
1- RK स्टूडियो की होली
अगर होली की बात की जाए तो, आर.के. स्टूडियो की होली मुंबई में बड़ी ही फेमस मानी जाती है जिसकी शुरुआत पृथ्वीराज कपूर के समय से हुई थी। बाद में इस परंपरा को बरकरार रखते हुए राज कपूर ने फिल्म सितारों को आमंत्रित करने का चलन शुरू किया था। जहां पर होली की पार्टी में जो भी आता था उसे सबसे पहले रंगीन पानी के कुंड में डुबकी लगवाकर स्वागत किया जाता था। इसके अलावा पार्टी में होली के गानों के साथ सितारों की महफिल जश्न मनाती थी। यहां पर दिलीप कुमार, शैलेंद्र, शंकर जयकिशन, अमिताभ बच्चन, जीतेंद्र जैसे सितारों का जमघट यहां होता था।
2- बिग बी की जलसा वाली होली
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने जिस तरह से अपनी फिल्मों के गानों में रंग बरसे , होली खेले रघुवीरा अवध में अपनी छाप छोड़ी है वैसे ही बिग बी के घर होली का खास जश्न होता है। यहां होली पर हाई प्रोफाइल होली समारोह होस्ट किया जाता है। फिल्मी सितारों के अलावा रिश्तेदारों का जमघट लगता है। बिग बी के घर होली पार्टी में जो लोग शामिल होने आते है उनका स्वागत रिक्का और कुछ गुलाल के साथ किया जाता है. यहां रंगों का त्योहार पूरे जोश के साथ मनाया जाता है।

आर के स्टूडियो (सोशल मीडिया)
3- एकता कपूर की होली है खास
टीवी दुनिया की फेमस डायरेक्टर एकता कपूर के घर अंधेरी में भी होली का जश्न बेहद ही खास होता है। एकता कपूर बॉलीवुड सितारों के अलावा टीवी स्टार्स के लिए होली का आयोजन करती है।इस भव्य समारोह में सभी टॉप अभिनेता और अभिनेत्रियां शिरकत करतीं हैं. एकता कपूर की होली पार्टी में इन-हाउस डीजे की धुन पर सितारे जमकर नाचते दिखाई देते हैं. इसमें जमकर मस्ती होती है।
4- अंबानी की बॉलीवुड होली पार्टी
भारत के अमीर शख्स में से एक मुकेश अंबानी का नाम सामने आते ही हर आयोजन भव्य ही नजर आता है। अंबानी फैमिली होली हो या फिर दिवाली हर त्योहार का जश्न बेहद खास तरीके से करता है। इस पार्टी में बॉलीवुड सितारे शामिल होने से नहीं चुकते है। इस होली को नीता और मुकेश अंबानी के अलावा उनकी बेटी, दामाद, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल होस्ट करते है। इसमें खाने के साथ ही गाने पर जमकर जश्न होता है।
5- शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी
बॉलीवुड की फेमस होली पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी भी बेहद ही खास होती है। यहां पर शबाना आजमी उनके पिता कैफी आजमी और जावेद अख्तर ने जो होली पार्टी शुरू की वो सालों से लगातार जारी है और शायद ही कभी इसमें कोई साल मिस हुआ हो। होली पार्टी में वे ढोल पर जमकर नाचते हैं और बिरादरी के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग इसमें शामिल होते हैं।