2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बॉबी देओल आज यानी 27 जनवरी को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर बॉबी के फैंस उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करने उनके घर के बाहर दिखे। उनके लिए फैंस एक बड़ा और शानदार केक लेकर पहुंचे। केक पर बॉबी की तस्वीरें लगी थीं। एक्टर के जन्मदिन पर उनके फैंस बहुत एक्साइटेड होकर उनके आने का इंतजार कर रहे थे। बॉबी देओल आकर अपने फैंस से मिलते हैं।

बॉबी ने अपने फैंस को धन्यवाद किया।
बॉबी ने केक के साथ फोटो खिंचवाई। बॉबी के फैंस ने उनके लिए गाना भी गाया। एक्टर के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा दिखाई दिया। उनके फैंस में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी शामिल थे।

केक के साथ पोज देते बॉबी देओल।

बॉबी देओल का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे फैंस।

बॉबी देओल के फैंस ने उन्हें माला पहनाया।
8 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग, 1995 में बने हीरो
बॉबी के एक्टिंग करियर की शुरुआत महज 8 साल की उम्र में ही हो गई थी। वो 1977 में रिलीज हुई फिल्म धरम-वीर में चाइल्ड आर्टिस्ट थे। 1995 में बतौर हीरो उन्होंने फिल्म बरसात से डेब्यू किया था जिसमें उनके अपोजिट ट्विंकल खन्ना थीं। इसे बनने में चार साल का वक्त लग गया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। इसका बजट 10 करोड़ था, जबकि इसकी कमाई 19.56 करोड़ रु. थी।

पिता धर्मेंद्र के साथ बॉबी देओल।
बॉबी के करियर की पहली ब्लॉकब्स्टर फिल्म है ‘एनिमल’
बॉबी ने अपने 28 साल लंबे करियर में तकरीबन 45 फिल्में की हैं, लेकिन इतने लंबे करियर में ‘एनिमल’ ही ऐसी फिल्म है जो कि उनकी पहली ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसने बॉक्सऑफिस पर तकरीबन 950 करोड़ का बिजनेस किया है। इससे पहले उनकी सिर्फ 6 फिल्में ही हिट हुई हैं। ये हैं-बरसात, गुप्त, सोल्जर, बादल, यमला पगला दीवाना और हाउसफुल 4। 28 साल में उन्होंने 28 फिल्में ऐसी दी हैं जो कि डिजास्टर रही हैं।