blackview hero 10 foldable phone launched at price rs 35000 check details – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

फोल्डेबल फोन का क्रेज दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में MWC 2024 में एवेनिर टेलकॉम के एनर्जाइजर अल्टीमेट U660S नाम का फोल्डेबल फोन इवेंट में पेश किया जा, जिसकी कीमत केवल €499 (यानी करीब 45 हजार रुपये) थी। लेकिन अब एक पॉपुलर ब्रांड इससे भी सस्ता फोन लेकर आ गया है। दरअसल, अपने रग्ड स्मार्टफोन के लिए पॉपुलर ब्लैकव्यू ने भी अपना बजट फोल्डेबल डिस्प्ले पेश किया है। इसकी कीमत जानकर आप भी खुश हो जाएंगे। चलिए एक नजर डालते हैं अब तक सामने आई डिटेल्स पर…

दरअसल, कंपनी BlackView Hero 10 लेकर आई है, जो ब्रांड का पहला फोल्डेबल फोन है। अन्य बजट फोल्डेबल की तरह, यह भी एक क्लैमशेल वर्टिकल फोल्डेबल फोन है।

इतनी है BlackView Hero 10 की कीमत

जो चीज इसे अलग बनाती है वह है इसका €399 (करीब 35 हजार) प्राइस टैग। यह इसे एनर्जाइजर के फोल्डेबल से भी सस्ता बनाता है। लेकिन इसकी रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। दोनों डिवाइसेस के स्पेसिफिकेशन अलग-अलग हैं, लेकिन इनमें एक चीज समान है। ये दोनों ही फोन मीडियाटेक हेलियो G99 प्रोसेसर से लैस हैं, जो इन्हें 4G-ओनली हैंडसेट बनाता है।

सीधे ₹7000 सस्ता मिल रहा 12GB रैम वाला 5G ओप्पो फोन, खत्म होने वाला है Stock

फोन में दमदार डिस्प्ले, रैम और कैमरा

BlackView Hero 10 फ्लिप फोल्डेबल फोन में 6.9 इंच का सेंटर्ड पंच-होल डिस्प्ले है। पैनल फुल एचडी प्लस (2790×1188 पिक्सेल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। इसमें 60 हर्ट्ज सर्कुलर कवर स्क्रीन भी है।

फोन में 108 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 32 मेगापिक्सेल का लेंस है। यह वेदन लेदर फिनिश के साथ कई कलर ऑप्शन में आता है। कंपनी ने इसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। सॉफ्टवेयर के लिए, यह DokeOS 3.1 पर काम करता है, जो Android 13 पर बेस्ड है। फोन में 2630mAh बैटरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *