नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मी की दस्तक (Summer Season) होने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है जिसमें इस मौसम में अच्छी सेहत पाने के लिए खानपान में बदलाव करना जरूरी होता है। इस मौसम में हरे अंगूर के साथ काले अंगूर (Black Grapes) की भरमार भी बाजार में नजर आती है। हरे अंगूर के अलग ही फायदे है लेकिन काले अंगूर खाने के अद्भुत फायदे देखने के लिए मिलते है जिनके बारे में जानना जरूरी है।
काले अंगूर में क्या होते है तत्व
काले अंगूर की बात की जाए तो, इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होती है, जो हार्ट हेल्थ और मस्तिष्क स्वास्थ्य को तंदुरुस्त बनाए रखने में सहायक होता है।साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में सहायक होता है। जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है।
इन फायदों के लिए खाएं अंगूर
1- हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी
काले अंगूर का सेवन करने से व्यक्ति की दिल की सेहत के लिए अच्छी और मजबूत रहती है। इस फल को खाने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कार्डियो वैस्कुलर डिजीज से बचाव करने में काफी मददगार होते हैं। वहीं पर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते है।
2- वजन को करता है कंट्रोल
काले अंगूर को खाने से आपका मोटापा कम होता है वहीं पर कम कैलोरी होने से आपका पेट हर समय भरा-भरा लगता है। काला अंगूर एक तरीके से वजन कंट्रोल करने का बेस्ट फूड होता है।
3- पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
काले अंगूर का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है वहीं पर फाइबर का इसे बेहतर स्त्रोत माना जाता है जो कब्ज जैसी समस्या को कम करता है।
यह भी पढ़ें
4- त्वचा और बालों को बनाता है स्वस्थ
काले अंगूर की बात की जाए तो इसमें विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।
5- आंखों के लिए होते है फायदेमंद
काले अंगूर का सेवन करने से आपकी आंखों की सेहत अच्छी होती है क्योंकि इस फल में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है। ये मोतियाबिंद से बचाव में भी मददगार होते हैं।