नई दिल्ली27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फूड डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर जोमैटो और स्विगी ने ऑर्डर पैटर्न पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इनके अनुसार, देश में 2023 में बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई। खास बात यह है कि पिछले 8 सालों में बिरयानी भारत में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश है।
जोमैटो के अनुसार, 2023 में 10.09 करोड़ ऑर्डर के साथ बिरयानी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाले डिश की लिस्ट में सबसे आगे रही। वहीं, पिज्जा 7.45 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे और नूडल बाउल 4.55 करोड़ ऑर्डर के साथ तीसरे नंबर पर रहा।
बिरयानी के इतने ऑर्डर से 8 कुतुब मीनार भर सकते हैं
जोमैटो ने बताया कि बिरयानी के इतने ऑर्डर से दिल्ली के 8 कुतुब मीनार भर सकते हैं। वहीं पिज्जा की बात करें तो उनकी संख्या इतनी ज्यादा है कि वह कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम जितने बड़े 5 स्टेडियम को पूरी तरह ढक सकते हैं। इसके अलावा, नूडल की बात करें तो ये इतने ज्यादा थे कि अगर सबको लाइन में लगा दिया जाए तो धरती के 22 चक्कर लगा सकते हैं।
मुंबई का हनीस ‘देश का सबसे फूडी’
जोमैटो ने मुंबई के हनीस नाम के एक व्यक्ति को देश का ‘सबसे बड़ा फूडी’ का खिताब दिया है। हनीस ने 2023 में खाने के कुल 3580 ऑर्डर किए, जो हर दिन के हिसाब से औसतन 9 ऑर्डर हैं।
जोमैटो में ऑर्डर के ये रिकॉर्ड भी बनें
- बेंगलुरु के लोगों ने 2023 में सबसे ज्यादा नाश्ते के ऑर्डर किए
- दिल्ली के यूजर्स ने रात के समय सबसे ज्यादा ऑर्डर प्लेस किए
- बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने ₹46,273 का सबसे बड़ा ऑर्डर किया
- मुंबई के एक व्यक्ति ने एक दिन में सबसे ज्यादा 121 ऑर्डर किए
- बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने ₹6.6 लाख के 1389 गिफ्ट ऑर्डर किए