10:50 AM, 16-Mar-2024
कटिहार में 14 साल की लड़की की हत्या
कटिहार में एक 14 साल की लड़की की हत्या कर दी गई है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके भाई, पिता और चाचा ने मिलकर की है। हत्या के बाद लाश को करीब 60 दूर ले जाकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि हत्या अररिया में की गई और लाश को कटिहार जिले में फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि लड़की का उससे जीजा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका है कि इसी कारण उसकी हत्या की गई हो। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
10:11 AM, 16-Mar-2024
पत्नी ने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर पति को मार डाला
पूर्णिया में अवैध संबंध में पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर पति को मौत का घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के मेहता चौक की है। मृतक की महचान मेहता चौंक निवासी अगम लाल मेहता के पुत्र प्रदीप कुमार मेहता (50 वर्ष) के रुप में की हुई है।
09:32 AM, 16-Mar-2024
सीवान में युवक की लाश मिली
सीवान में युवक की लाश मिली है। घटना नगर थाना इलाके के फतेहपुर की है। स्थानीय शंभु सिंह के मकान से संदिग्ध अवस्था में कमरे से लाश मिली है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही युवक विदेश से कमाकर लौटा था। घरवालों का कहना है कि किसी ने जहर खिलाकर युवक की हत्या कर दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
09:03 AM, 16-Mar-2024
मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे मिली युवती की लाश
मुजफ्फरपुर में एक युवती की लाश मिली है। अपराधियों ने हत्या के बाद लाश को कंबल में लपेट कर बोरे में पैक कर दिया। इसके बाद स्टेशन रोड के पास इसे फेंक दिया। आज सुबह शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कंबल को खोला गया। जांच में पता चला कि सिर के पीछे चोट के गहरे निशान हैं। हालांकि, शव के पास से किसी भी तरह का कोई कागजात नहीं मिल सका।
08:25 AM, 16-Mar-2024
भोजपुर में बालू कारोबारी के ठिकाने पर ईडी की रेड
भोजपुर में एक बार फिर से ईडी ने दस्तक दी है। इस बार ईडी ने बालू कारोबारी पुंज कुमार सिंह के ठिकानों पर रेड मारी है। ईडी ने शनिवार की सुबह सुबह पुंज कुमार सिंह के कई ठिकानों पर एक साथ रेड मारी है। वहीं ईडी ने भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा स्थित श्रीराम वाटिका में छापेमारी कर रही ही। भोजपुर के साथ साथ धनबाद में भी पुंज कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।
07:41 AM, 16-Mar-2024
Bihar News LIVE : एनडीए के लोकसभा सीट बंटवारे के बाद ही विपक्षी करेंगे घोषणा, मंत्रियों का पद बंट जाएगा आज
18वीं लोकसभा के लिए चुनाव आयोग आज शनिवार दोपहर तीन बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही बिहार समेत देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। संभावना है कि इससे पहले बिहार एनडीए में सीटों का फॉर्मूला तय हो जाए। इसके बाद महागठबंधन की ओर से लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा सकती है। इधर, बिहार कैबिनेट विस्तार के बाद आज मंत्रियों को उनका विभाग मिल सकता है। बिहार सरकार में सीएम नीतीश कुमा समेत अब कुल 30 मंत्री हो गए। बिहार सरकार ने राज्य के दो करोड़ उपभोक्ता को एक अप्रैल से 15 पैसा प्रति यूनिट सस्ती बिजली देने का एलान किया है।