Site icon News Sagment

Bihar Board 12th Result 2024: Result may come today see how was the result of all three streams of 2023 – Bihar Board 12th Result 2024: आज आ सकता है रिजल्ट, देखें 2023 के तीनों स्ट्रीम का कैसा रहा रिजल्ट, Education News

Bihar Board 12th Result 2024: Result may come today see how was the result of all three streams of 2023 – Bihar Board 12th Result 2024: आज आ सकता है रिजल्ट, देखें 2023 के तीनों स्ट्रीम का कैसा रहा रिजल्ट, Education News

ऐप पर पढ़ें

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा जल्द ही 12वीं के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। पिछले साल 21 मार्च 2023 के दिन बारहवीं के बोर्ड रिजल्ट्स जारी किए गए थे। अब देखना यह होगा की इस साल भी 21 तारीख को परिणाम घोषित होंगे या नहीं। बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट जारी होने पर बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पिछले साल की बात करें तो आर्ट्स स्ट्रीम, साइंस स्ट्रीम या हो कॉमर्स स्ट्रीम, हर ओर लकड़ियों का दबदबा था। आइए जानते हैं 2023 में कैसा रहा तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट और टॉपर्स-

2023 का रिजल्ट

पिछले साल 12वीं परीक्षा के लिए लगभग 13 लाख 18 हजार विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से कुल 10 लाख छात्र यानी 83.7 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए थे। कुल 83.7% विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया था। पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम में 82.74 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.93 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में 93.35 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और वोकेशनल के नतीजे एक साथ ही जारी किए गए हैं। तीनों ही स्ट्रीम्स में लड़कियों ने बाजी मारी थी। 

आर्ट्स स्ट्रीम के 2023 के टॉपर

रैंक 1- मोहाद्देसा ने 475 अंक (95 फीसदी) के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल किया।

रैंक 2- कुमारी प्रज्ञा ने 470 अंक (94 फीसदी) के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में दूसरी रैंक हासिल की। 

रैंक 3- सौरभ कुमार ने 469 अंक (93.8 फीसदी) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 

रैंक 4- लक्ष्मी कुमार ने 466 अंक (93.2 फीसदी) के साथ चौथा स्थान हासिल किया। 

रैंक 5 – पांचवे स्थान पर दो स्टूडेंट्स ने हक जमाया। गया के चंदन कुमार और गोपालगंज के मोहम्मद शरीक 465-465 (93 फीसदी) मार्क्स के साथ पांचवा स्थान हासिल किया।

रैंक 6- छठे स्थान पर भी दो स्टूडेंट्स ने नाम दर्ज किया। अररिया की काजल कुमारी और सीतामणि की असिया प्रवीन दोनों ने 464-464 (92.8 फीसदी) अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया।

साइंस स्ट्रीम के 2023 के टॉपर

रैंक 1- आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया है। 

रैंक 2 – हिमांशु कुमार ने 472 मार्क्स (94.4 फीसदी अंक) के साथ दूसरी रैंक हासिल की। 

रैंक 2-  शुभम चौरसिया ने 472 मार्क्स (94.4 फीसदी अंक) के साथ सेकेंड टॉपर रहे। 

रैंक 3- अदिति कुमारी ने 471 अंक (94.2) हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। 

रैंक 4- रमा भारती ने 469 अंक (93.8 फीसदी) अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया। 

रैंक 5-  पीयूष कुमार, अभिषेक राज और तनु कुमार के एक जैसे मार्क्स रहे। इन तीनों ने 468 अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया।

रैंक 6-  रुचिका राज ने 466 अंक (93.2 फीसदी) अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया।

कॉमर्स स्ट्रीम के 2023 के टॉपर

रैंक 1- सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 475-475 (95 फीसदी) अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। 

रैंक 2- दूसरे स्थान पर तीन स्टूडेंट्स रहे। भूमि कुमारी, तुनाजा सिंह और कोमल कुमारी तीनों विद्यार्थियों ने 474 (94.8 फीसदी) अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। 

रैक 3- तीसरे स्थान पर दो स्टूडेंट रहे। पायल कुमारी और सृष्टि अक्ष्य 94.4 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 

रैंक 4- दो स्टूडेंट्स, विधि कुमारी और सोनम कुमारी चौथे स्थान पर रहे। दोनों के 93.6 फीसदी अंक आए।

रैंक 5- पुजा कुमारी और नीलम कुमारी 93.4 फीसदी अकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। 

रैंक 6- छठे स्थान पर भी दो विद्यार्थी रहे। तनिषा कुमारी और अमन कुमार 93.2 फीसदी मार्क्स के साथ छठे स्थान पर रहे।

बिहार बोर्ड रिजल्ट और कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी डिटेल्स के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और लाइव हिन्दुस्तान को फॉलो करते रहें। 

Exit mobile version