Bihar board 12th result 2024 know from the year 2017 to 2023 toppers name – Bihar 12th Board: साल 2017 से लेकर 2023 तक, जानें साइंस, कॉमर्स,आर्ट्स स्ट्रीम में किस- किस की आई थी पहली रैंक, Education News

Bihar board 12th result 2024: ऐसा माना जा रहा है  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) इस सप्ताह के भीतर 12वीं कक्षा की तीनों स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) के परिणाम जारी कर देगा।  इसके बाद 10वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा की जाएगी। छात्र बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। एक बार रिजल्ट की घोषणा हो जाने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के साथ लाइव हिन्दुस्तान के लिंक  livehindustan.com  पर दिखाई देने लगेगा। मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज कर आप रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट से पहले जानते हैं पिछले सात सालों के परिणाम कैसे रहे थे।

बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2024 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं कॉमर्स 2024 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स 2024 रिजल्ट

पिछले साल बीएसईबी बिहार  कक्षा 12वीं के परिणाम 21 मार्च, 2023 को जारी किया गया था। जिसमें साइंस स्ट्रीम से आयुषी नंदन, कॉमर्स स्ट्रीम से  सौम्या शर्मा और आर्ट्स स्ट्रीम से मोहद्देसा (Mohaddesa) ने पहला स्थान हासिल किया था।

– साइंस स्ट्रीम की आयुषी नंदन ने 94.8% अंक  हासिल किए थे।

– कॉमर्स स्ट्रीम की सौम्या शर्मा  ने 95%  अंक  हासिल किए थे।

– आर्ट्स स्ट्रीम के मोहद्देसा ने 95% अंक हासिल किए थे।

साइंस स्ट्रीम

आयुषी नंदन ने 474 अंकों – 94.8% के साथ बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में टॉप किया है। दूसरा स्थान 94.4% के साथ दो उम्मीदवारों हिमांशु कुमार और शुभम चौरसिया ने हासिल किया है।

आर्ट्स स्ट्रीम

बिहार 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे अधिक अंक मोहद्देसा ने हासिल किए, जिन्होंने 475 अंक – 95% हासिल किए थे । दूसरा स्थान 94% अंकों के साथ कुमारी प्रज्ञा ने और तीसरा स्थान सौरभ कुमार ने 93.8% अंकों के साथ हासिल किया था।

कॉमर्स स्ट्रीम

सौम्या शर्मा, रजनीश कुमार पाठक ने कॉमर्स स्ट्रीम में 95% अंकों के साथ पहले स्थान हासिल किया था। दूसरा स्थान भूमि कुमारी, तनुजा सिंह, कोमल कुमारी ने 94.8% अंक और तीसरा स्थान पायल कुमारी ने 94.4% के साथ हासिल किया था।

देखें साल 2017 से 2022 के कक्षा 12वीं के टॉपर्स के नाम

2022

साइंस स्ट्रीम-  सौरभ कुमार और अंकित कुमार 94.4%

कॉमर्स स्ट्रीम-  अंकित कुमार गुप्ता 94.6%

आर्ट्स स्ट्रीम-  संगम राज 96.4%

2021

साइंस स्ट्रीम-  सोनाली कुमारी 94.2%

कॉमर्स स्ट्रीम- सुंगधा वनिश 94.%

आर्ट्स स्ट्रीम- मधु भारती और कैलाश कुमार 92.6%

2020

साइंस स्ट्रीम- नेहा कुमारी

कॉमर्स स्ट्रीम- कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी 95.2%  

आर्ट्स स्ट्रीम- सक्ष्य कुमारी 94.8%

2019

साइंस स्ट्रीम-  रोहिणी प्रकाश और पवन कुमार- 94.6%

कॉमर्स स्ट्रीम-  सत्यम कुमार 94.4%

आर्ट्स स्ट्रीम-  रोहिणी रानी और मनीष कुमार 92.6%

2018

साइंस स्ट्रीम-  कल्पना कुमारी 86.8%

कॉमर्स स्ट्रीम- निधि सिन्हा  86.8%

आर्ट्स स्ट्रीम- कुसुम कुमारी  500 में से 424 अंक

2017

साइंस स्ट्रीम-  खुशबू कुमारी 86.2%

कॉमर्स स्ट्रीम-  प्रियांशु  81.6%

बीएसईबी ने टॉपर्स की लिस्ट को फाइनल करने से पहले उनका इंटरव्यू लेता है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। बता दें, बिहार बोर्ड ने साल 2017 में टॉपर्स के मामले में काफी अलोचनाएं सही थी, क्योंकि कई टॉपर्स फर्जी निकले थे। जिसमें जब रूबी राय और गणेश जैसे फर्जी टॉपर्स नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *