Bigg BossOTT fame Manisha Rani’s health deteriorated Manisha rani admit to hospital, jhalak dikhla ja, big boss ott | बिग बॉस ओटीटी फेम मनीषा रानी की तबीयत बिगड़ी: अस्पताल में हुईं भर्ती, 12-15 घंटे करती हैं डांस रिहर्सल

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस ओटीटी फेम बिहार की मनीषा रानी की तबीयत खराब हो गई है। मनीषा इन दिनों ‘झलक दिखला जा’ शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही है। इस डांस रियलिटी शो के लिए मनीषा दिन में 12-15 घंटे डांस रिहर्सल करती हैं। ऐसे में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अस्पताल से मनीषा की एक फोटो भी वायरल होती नजर आ रही है।

मनीषा रानी फिलहाल 'झलक दिखला जा' डांस रियलिटी शो में नजर आ रही हैं।

मनीषा रानी फिलहाल ‘झलक दिखला जा’ डांस रियलिटी शो में नजर आ रही हैं।

मनीषा की तबीयत बिगड़ी
मनीषा रानी ने ‘झलक दिखला जा’ के 11वें सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली। हर वीकेंड वो अपनी परफॉर्मेंस से जजेस को इंप्रेस कर रही थीं और ऑडियंस का दिल भी जीत रही थीं। ऐसे में उनकी अस्पताल के बेड में बेसुध लेटी हुई एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती दिख रही हैं। उनके हाथ में IV ड्रिप चढ़ी हुई है। मनीषा के फैंस उनकी ये हालत देखकर हैरान हैं।

मनीषा के फैन पेज ने उनकी ये फोटो शेयर की है। कैप्शन लिखा- आपके हर दिन के स्ट्रगल से हम वाकिफ हैं। ‘झलक दिखला जा’ में आप अपना बेस्ट दे रही हैं। लेकिन आपकी फिजिकल स्ट्रेंथ कमजोर है। हम जानते हैं कि आपकी ये हालत रोजाना 12-15 घंटे रिहर्सल करने से हुई है। कोई बात नहीं, आप जल्दी ठीक हो जाएंगी।

मनीषा रानी की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मनीषा रानी की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

क्यों खराब हुई मनीषा की तबीयत
खबरों की मानें तो ‘झलक दिखला जा’ शो के डांस रिहर्सल की वजह से मनीषा अपनी हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पा रही थीं। वो समय से खाना-पीना नहीं कर रही थीं। यहां तक कि मनीषा की नींद भी पूरी नहीं हो रही थी। इसी वजह से मनीषा की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा।

कौन हैं मनीषा रानी
बिहार में जन्मी मनीषा रानी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने पॉपुलर रियलिटी शो बॉग बॉस ओटीटी में पार्टिसिपेट किया था। हालांकि इस शो के बाद से मनीषा काफी फेमस हो गईं। बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव और रनर अप अभिषेक मल्हान के साथ मनीषा का एक म्यूजिक वीडियो भी हाल ही में लॉन्च हुआ है। इस वीडियो को तकरीबन 19 मिलियन व्यूज मिले हैं। फिलहाल मनीषा ‘झलक दिखला जा’ डांस रियलिटी शो में नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *