Bigg Boss 17 devoleena bhattacharjee post against abhishek kumar on his slap case says this is against show rule – Entertainment News India

ऐप पर पढ़ें

अभिषेक कुमार के थप्पड़ विवाद पर अब तक कई सेलेब्स के रिएक्शन आ चुके हैं। हाल ही में अभिषेक ने समर्थ को जोरदार थप्पड़ मारा है जिस वजह से लग रहा है कि वह शो से बाहर हो सकते हैं। वैसे तो अब तक इस मामले में कई एक्टर्स ने अभिषेक को सपोर्ट किया है, लेकिन अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने अभिषेक के विरोध में कमेंट किया है। देवोलीना का कहना है कि अभिषेक ने जो किया है वो गलत है। उन्होंने तहलका और खानजादी को भी कम्पेयर किया अभिषेक के साथ। हालांकि इस ट्वीट पर देवोलीना को मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं। अब देवोलीना ने कहा क्या है यह हम आपको बताते हैं।

क्या बोलीं देवोलीना

देवोलीना ने ट्वीट किया, ‘कितना भी अभिषेक और उनके एक्शन का बचाव कर लो। लेकिन वो गलत था और गलत ही है। प्रवोक करना गेम का हिस्सा है। लेकिन किसी को थप्पड़ मारना गेम का हिस्सा नहीं है। यह अभिषेक से अच्छा कौन जानता है।  तहलका का एविक्शन नहीं भूल चलना चाहिए और खानजादी की मेंटल हेल्थ का क्या? मुझे पता है अभिषेक को इससे क्या फर्क पड़ता है। बस कर्मा की बात है।’

लोगों के रिएक्शन

देवोलीना के इस पोस्ट पर किसी ने उनका वीडियो शेयर किया जब वह बिग बॉस में थीं और लिखा देखो बोल कौन रहा है। जब टास्क के दौरान देवोलीना ने शहनाज के ऊपर मिट्ट रखी थी। वहीं एक ने लिखा कि आपके सीजन तक शो अच्छा था। इसके बाद तो सब बकवास हो गया।

क्या अभिषेक होंगे बाहर

शो के सबसे महत्वपूर्ण रूल में से एक है फिजिकल ना होना। अगर कोई कंटेस्टेंट फिजिकल होता है तो उसे शो से निकाल दिया जाता है। इस सीजन जब अभिषेक के साथ ही तलहका फिजिकल हुए थे तब उन्हें शो से बाहर निकाल दिया था। अब अभिषेक ने ऐसा किया है तो सबके मन में यही सवाल है कि क्या अभिषेक बाहर होंगे या नहीं। अब सबको बस वीकेंड का वार का इंतजार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *