नवभारत डिजिटल टीम: दिन की शुरूआत हर कोई गर्मागर्म चाय (Tea) की चुस्कियों के साथ करते हैं जहां ताजगी के लिए चाय पीना अच्छा माना जाता है। यहां पर चाय के शौकिनों के लिए दूध वाली चाय के अलावा अदरक वाली चाय, ग्रीन टी (Green Tea) का ऑप्शन हमेशा मौजूद रहता है। क्या आपने सोचा है दूध से बनी चाय आपके पेट में कब्ज, अपच की समस्या पैदा कर सकती है। इससे बचने के लिए आप अनार से तैयार चाय का ऑप्शन चुनते हैं तो आपकी सेहत को कई बेहतर परिणाम मिलते है।
विटामिन सी से भरपूर होती हैं चाय
यहां पर अनार वाली चाय की बात की जाए तो, यह सेहत के लिए गुणकारी होने के साथ ही विटामिन सी और डी, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होती है। इस चाय में चीनी की मात्रा मिलाने की जरूरत नहीं इसके मिठास से चाय स्वादिष्ट बनती है। अगर आप भी मौसम में बदलाव के साथ अनार की चाय का ऑप्शन चुनते है तो कई मौसमी बीमारियों से बचे रहेगें। इतना ही नहीं चाय के अनगिनत फायदे भी आपकी सेहत को मिलते है।
कैसे तैयार करें अनार की चाय
अगर आप घर में अनार की चाय बना रहे हैं तो इसके लिए सबसे पहले अनार के दानों को निकालकर अलग रख लें। इसके बाद आप गैस पर एक कप पानी रखें, थोड़ा उबलने के बाद इसमें कुछ पत्तियां पुदीना की डालकर उबलने रख दें। हल्का उबलने के बाद आप इस पानी में अनार के दानों को 2 मिनट के लिए उबलने दें। थोड़ी देर में आपकी सेहतमंद अनार वाली चाय बनकर तैयार हो जाती है। इसका सेवन आप नियमित तौर पर कर सकते है।
जानिए अनार की चाय के फायदें
यहां पर आप अनार की चाय का सेवन नियमित करते हैं तो आपको चौंकाने वाले परिणाम देखने के लिए मिलते हैं जिसके बारे में जानना जरूरी है।
1-दिल को बनाता है हेल्दी
यहां पर अगर आप अनार की चाय का सेवन करते है तो आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके लिए अनार में शामिल एंटीऑक्सिडेंट्स तत्व कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते है। इतना ही नहीं यह चाय हार्ट स्ट्रोक और दिल के खतरों से बचाव करती है।
यह भी पढ़ें
2- वजन को करती है कंट्रोल
अगर आप अपने मोटापे और बढ़े हुए वजन से काफी परेशान है तो अनार की फायदेमंद चाय का ऑप्शन चुन सकते है। चाय में कैलोरी कम मात्रा में होती है जो आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें मौजूद फाइबर के तत्व लंबे समय तक आपके पेट को भरा-भरा महसूस कराते है।
3- इम्यूनिटी को बनाएं स्ट्रॉन्ग
अगर आप मौसमी बीमारियों से बचना चाहते है तो अनार वाली चाय पी सकते है। इसमें आपको एंटीबैक्टीरियल के गुण मिलते है जो आपको संक्रमण फैलने से बचाता है। मानसून के मौसम में यह अनार वाली चाय फायदेमंद होती है जो संक्रामक रोगों से बचाती है। इसमें समाए विटामिन सी के तत्व कई बीमारियों से बचाते है।
4- दांतों को मजबूत बनाए
अगर आप दांतों की किसी समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए अनार वाली चाय रामबाण औषधि साबित होती है। दांतों को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए आप अनार की चाय का सेवन कर सकते है।