Bade Miyan Chote Miyan earned 15.50 crores on the first day | बड़े मियां छोटे मियां ने पहले दिन 15.50 करोड़ कमाए: वर्ल्डवाइड कलेक्शन 36.33 करोड़; मैदान काफी पीछे, सिर्फ 4.50 करोड़ की ओपनिंग

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बड़े मियां छोटे मियां ने पहले दिन 15.50 करोड़ का डोमेस्टिक कलेक्शन किया है। पूरी दुनिया भर में फिल्म ने 36.33 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म मैदान ने 4.50 करोड़ रुपए का फर्स्ट डे कलेक्शन किया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 10.70 करोड़ रुपए है।

गौर करने वाली बात यह है कि मैदान एक दिन पहले यानी 10 अप्रैल की शाम को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हो गई थी। फिल्म ने 10 अप्रैल को 2.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दोनों फिल्मों को ऑडियंस और क्रिटिक्स का मिस्क्ड रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है, लेकिन बड़े मियां छोटे मियां ने बड़े मार्जिन से मैदान को पीछे कर दिया है।

अक्षय और टाइगर के लिए फिल्म का चलना जरूरी
अक्षय कुमार के लिए बड़े मिया छोटे मियां का चलना काफी जरूरी है। उनकी पिछली कुछ फिल्मों का प्रदर्शन सही नहीं रहा है। अक्टूबर 2023 में रिलीज फिल्म मिशन रानीगंज ने पहले दिन सिर्फ 2.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 33.74 करोड़ रुपए था। इसके अलावा फरवरी 2023 में ही रिलीज उनकी फिल्म सेल्फी तो डिजास्टर रही थी।

फिल्म ने 16.85 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन किया था। अक्षय की पिछली पांच फिल्मों पर नजर डालें तो सिर्फ OMG-2 सुपरहिट रही थी। हालांकि इस फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस था। टाइगर श्रॉफ की भी अंतिम हिट फिल्म वॉर थी। इसके बाद उनकी जो फिल्में आई हैं, वो हिट का टैग नहीं हासिल कर पाई हैं।

फिल्म 11 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज हुई है।

फिल्म 11 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज हुई है।

अक्षय की पिछली पांच फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन

  • मिशन रानीगंज- 2.80 करोड़
  • OMG-2 -10.26 करोड़
  • सेल्फी- 2.55 करोड़
  • रामसेतु- 15.25 करोड़
  • रक्षाबंधन- 8.20 करोड़

अजय देवगन की मैदान उनकी पिछली कुछ फिल्मों से काफी पीछे रह गई
अजय देवगन की फिल्म मैदान का फर्स्ट डे कलेक्शन बेहतर नहीं कहा जा सकता। अजय की पिछली 5 फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो रनवे -34 को छोड़कर मैदान ने सबसे खराब ओपनिंग ली है।

अजय ने फिल्म में इंडियन फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहे सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है।

अजय ने फिल्म में इंडियन फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहे सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है।

अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन

  • शैतान- 15.21 करोड़
  • भोला- 11.20 करोड़
  • दृश्यम-2 – 15.38 करोड़
  • थैंक गॉड- 8.10 करोड़
  • रनवे -34- 3 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *