Australian cricketer Michael Slater taken into custody by police | पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर को पुलिस ने हिरासत में लिया: 19 अपराधों का आरोप लगा, इसमें डराने-धमकाने से लेकर घरेलू हिंसा शामिल

  • Hindi News
  • Sports
  • Australian Cricketer Michael Slater Taken Into Custody By Police

स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
स्लेटर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 74 टेस्ट और 42 वनडे खेले। - Dainik Bhaskar

स्लेटर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 74 टेस्ट और 42 वनडे खेले।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर माइकल स्लेटर को एक दर्जन से अधिक अपराधों के आरोप लगने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 54 साल के स्लेटर ने सोमवार को मारूचिडोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपने मामले का उल्लेख किया था। वह 5 दिसंबर, 2023 से 12 अप्रैल, 2024 के बीच अलग-अलग तारीखों पर क्वींसलैंड के सनशाइन कोस्ट पर किए गए कथित अपराधों से संबंधित 19 आरोपों का सामना कर रहे हैं।

आरोपों में गैरकानूनी तरीके से पीछा करना, डराना-धमकाना, रात में घर में घुसना, शारीरिक नुकसान पहुंचाने वाले हमले और घरेलू हिंसा के अपराध शामिल हैं।

कोर्ट ने भी दस आरोप लगाए
पूर्व सलामी बल्लेबाज और टीवी कमेंटेटर पर जमानत का उल्लंघन करने और घरेलू हिंसा के आदेश का उल्लंघन करने के दस आरोप भी लगाए गए थे। पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्होंने कई दिनों तक घरेलू हिंसा की घटनाओं के बाद शुक्रवार को उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को अदालत के आदेश पर स्लेटर को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

स्लेटर ने संन्यास के बाद बतौर टीवी कमेंट्रेटर अपना करियर बनाया।

स्लेटर ने संन्यास के बाद बतौर टीवी कमेंट्रेटर अपना करियर बनाया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 74 टेस्ट और 42 वनडे खेले
1993 के एशेज दौरे के दौरान डेब्यू करने के बाद, स्लेटर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 74 टेस्ट खेले, जिसमें 14 शतकों के साथ 42.83 की औसत से 5312 रन बनाए। उन्होंने 42 वनडे मैच भी खेले। स्लेटर ने साल 2004 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया और एक सफल टीवी कमेंट्री करियर की शुरुआत की।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *