Attempt to enter Salman Khan’s farm house, salman khan security is in danger, farm house in panvel, tress passing observed, police involvement | सलमान खान के फार्म हाउस में घुसने की कोशिश: पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 लोग, फर्जी आधार कार्ड बरामद, गैंगस्टर से मिली थी धमकी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Attempt To Enter Salman Khan’s Farm House, Salman Khan Security Is In Danger, Farm House In Panvel, Tress Passing Observed, Police Involvement

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर के फार्म हाउस में 2 अनजान लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की है। हालांकि उन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूछताछ में पता चला कि वो दोनों शख्स खुद को सलमान खान का फैन बता रहे हैं। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। इस वजह से दोनों पर FIR भी दर्ज की गई है। बता दें, सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।

क्या है पूरा मामला
सलमान खान का फार्म हाउस नवी मुंबई के पनवेल में लोकेटेड है। 4 जनवरी की शाम 4 बजे 2 अनजान लोगों ने एक्टर के फार्म हाउस में जबरन घुसने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वो दोनों शख्स फेंस के तार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। फार्म हाउस में दो संदिग्ध लोगों को देखकर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें तुरंत रोका।

इसके बाद फार्म हाउस के मैनेजर को भी बुलाया गया। दोनों शख्स से पूछताछ के दौरान उन्होंने खुद को सलमान खान का फैन बताया। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड को दोनों की बातों पर भरोसा नहीं हुआ। नतीजतन पुलिस को बुला लिया गया। गार्ड्स ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस की मानें तो घटना के समय सलमान खान अपने फार्म हाउस में नहीं थे।

150 एकड़ में फैला हुआ है सलमान खान का आलीशान पनवेल फार्म हाउस।

150 एकड़ में फैला हुआ है सलमान खान का आलीशान पनवेल फार्म हाउस।

आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड मिले हैं
पूछताछ के बाद ये खुलासा हुआ है कि दोनों के पास फर्जी आधार कार्ड हैं। इस बात का पता चलते ही दोनों के ऊपर 420 यानी कि झूठ बोलकर धोखाधड़ी करने की कोशिश, 448 यानी कि ट्रेस पासिंग, 465 ठगी, 468 और धारा 471 के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपियों के पास से कोई हथियार नहीं मिला है। लेकिन इस तरह से फेंस के तार तोड़कर फार्म हाउस में घुसने की कोशिश संदिग्ध जरूर है। बता दें, आरोपियों के नाम अजेश कुमार गिल और गुरुसेवक सिंह हैं। नवी मुंबई पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में इन दोनों के पंजाब और राजस्थान से होने की जानकारी मिली है।

सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं
साल 2023 में लॉरेंस गैंग ने खुलासा किया था कि सलमान खान उनके निशाने पर हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान को मारने का प्लान उनके फार्म हाउस पर ही बनाया था जो कि पनवेल, नवी मुंबई में स्थित है। इस धमकी के बाद एक्टर की सिक्योरिटी और भी ज्यादा बढ़ा दी गई थी।

19 मार्च, 2023 को सलमान खान को लॉरेंस गैंग से ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी।

19 मार्च, 2023 को सलमान खान को लॉरेंस गैंग से ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी।

फार्महाउस पर फैमिली के साथ अक्सर जाते रहते हैं सलमान
सलमान खान मुंबई के बांद्रा में अपनी पूरी फैमिली के साथ रहते हैं। लेकिन, वे अक्सर पनवेल में अपने फार्महाउस पर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जाते रहते हैं। सलमान अपना जन्मदिन और नए साल की पार्टी भी अपने फार्म हाउस पर ही मनाते हैं। यह फार्म तकरीबन 150 एकड़ में फैला है। यहां खेती भी की जाती है। इस फार्म में सलमान ने स्विमिंग पूल से लेकर जिम तक बनवाया हुआ है। कोविड के दौरान लॉकडाउन में भी सलमान खान अपने फार्म हाउस में ही थे।
​​​​​ये खबर लगातार अपडेट हो रही है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *