Arjun Kapoor react to ex-girlfriend Malaika Arora post on love | ब्रेकअप के बावजूद अर्जुन-मलाइका के बीच अच्छा है बॉन्ड: एक्ट्रेस ने लिखा- मैं दिल से प्यार करती हूं, एक्स-गर्लफ्रेंड की पोस्ट को एक्टर ने किया लाइक

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का भले ही ब्रेकअप हो चुका हो, लेकिन इसके बावजूद दोनों अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर अर्जुन कपूर ने भी रिएक्शन दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स के भी तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने इन तस्वीरों में से एक पोस्ट पर लिखा, ‘मैं तुम्हें अपने दिल और दिमाग से प्यार नहीं करती, मैं तुम्हें अपनी आत्मा से प्यार करती हूं। जब तक मेरा दिमाग मुझे भूल न जाए और मेरा दिल धड़कना बंद न कर दे।’

मलाइका अरोड़ा की इंस्टाग्राम पोस्ट।

मलाइका अरोड़ा की इंस्टाग्राम पोस्ट।

एक्ट्रेस की इस पोस्ट को अर्जुन कपूर ने भी लाइक किया, जिसके बाद फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि क्या दोनों के बीच फिर से सब कुछ ठीक हो गया है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अर्जुन इज बैक!’, वहीं एक दूसरे ने लिखा, ‘अर्जुन और मलाइका को फिर से साथ आ जाना चाहिए।’, इसके अलावा भी कई फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

अर्जुन कपूर ने मलाइका की फोटो की लाइक।

अर्जुन कपूर ने मलाइका की फोटो की लाइक।

मलाइका के साथ 8 साल रिश्ते में रहे, फिर हुआ ब्रेकअप

मलाइका अरोड़ा ने पहली शादी 1998 में अरबाज खान से की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए थे जिसके कुछ वक्त बाद ही मलाइका ने अर्जुन को डेट करना शुरू कर दिया था। 2019 में एक इंस्टा पोस्ट के जरिए दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियली कन्फर्म किया था। हालांकि करीब 8 साल बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।

मलाइका अरोड़ा से रिश्ता टूटने के बाद अर्जुन कपूर फिलहाल सिंगल हैं। अब वे सिंगल होने के फायदों को लेकर मजेदार अंदाज में बातें करते नजर आ रहे हैं। अर्जुन ‘शोशा रील अवॉर्ड्स’ को होस्ट कर रहे थे, जहां उन्होंने अपने सिंगल स्टेटस पर चुटकी ली। एक्टर ने कहा, आज मैं अकेला ही सही। वैसे भी, अकेले रहने में कोई बुराई नहीं है। ये सिर्फ मेरे लिए नहीं, आप सबके लिए भी फायदेमंद है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *