नई दिल्ली4 दिन पहले
- कॉपी लिंक

टेक कंपनी एपल का साल का सबसे बड़ा इवेंट वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2025) सोमवार रात (9 जून) कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में शुरू हुआ। इवेंट के पहले दिन एपल का फोकस सॉफ्टवेयर अपडेट और नए डिजाइन पर रहा।
इसमें सबसे बड़ा हाइलाइट लिक्विड ग्लास डिजाइन के साथ पेश किया गया iOS 26 रहा। iOS अपडेट में खास बात इसका नाम है। कंपनी ने iOS 18 को अपडेट के साथ सीधे iOS 26 नाम दिया, जबकि iOS 19 आने की उम्मीद थी।
ये आईफोन, आईपेड, मैक, एपल वॉच और विजन प्रो जैसे डिवाइसेस के लिए एक नया इंटरफेस है। iOS का डिजाइन विजन OS से इन्सपायर्ड है, जिसमें कॉल स्क्रीनिंग, लाइव ट्रांसलेशन, राउंड आइकन, ट्रांसपेरेंट विंडो और आसान नेविगेशन शामिल हैं।
सभी ऑपरेटिंग सिस्टम्स iPadOS 26, macOS 26 (Tahoe), watchOS 26, tvOS 26 और visionOS 26 को नए डिजाइन के साथ अपडेट किया गया है। ये डेवलपर बीटा के रूप में अवेलेबल हैं। इनका पब्लिक बीटा वर्जन जुलाई 2025 में आएगा, जबकि सितंबर 2025 में सभी यूजर्स इन्हें इस्तेमाल कर सकेंगे।

WWDC 2025 की शुरआत एपल CEO टिम कुक ने की।
एपल इंटेलिजेंस को भी मिला नया अपडेट
- एपल इंटेलिजेंस को भी अपडेट किया गया है। विजुअल इंटेलिजेंस फीचर आईपोन 16 के कैमरा कंट्रोल बटन के साथ काम करता है, जो ऑब्जेक्ट, प्लेस, टेक्स्ट और स्क्रीन कॉन्टेंट को स्कैन कर गूगल लेंस की तरह जानकारी देता है। यह रेस्तरां मेन्यू, इवेंट डिटेल्स या प्रोडक्ट्स की जानकारी तुरंत दे सकता है।
- शॉर्टकट एप अब AI पावर्ड हैं। इससे यूजर्स आसानी से टास्क ऑटोमेट कर सकते हैं। मैसेजेस एप में पोल्स और बैकग्राउंड इमेज जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। फोन एप में कॉल स्क्रीनिंग और होल्ड म्यूजिक डिटेक्शन जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। एयरपोर्ड्स में लाइव ट्रांसलेशन और नए जेस्चर सपोर्ट मिले हैं।
- iPadOS 26 में मल्टीटास्किंग के लिए नया विंडो सिस्टम और कस्टमाइजेबल मेन्यू बार दिया गया है। macOS Tahoe में प्रीव्यू एप आईपेड पर आया है, जिससे अब PDF को मार्कअप करना आसान हो गया है।
- watchOS 26 में AI-बेस्ड हेल्थ ट्रैकिंग है, जो स्लीप और हार्ट रेट जैसे डेटा से सुझाव देता है। गेमिंग के लिए नया गेम्स एप लॉन्च हुआ, जो गेम सेंटर को रिप्लेस करता है।

अपडेट्स
09:10 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
आईपेडOS 26 को मिला नया विंडो सिस्टम, फोन और गेम्स एप भी आए
आईपेड के लिए iPadOS 26 पेश किया गया। इसमें वही सारे फीचर्स मिलेंगे जो iOS और macOS में दिए गए हैं। इसमें नया फोन एप, नया गेम्स एप और नए शॉर्टकट्स शामिल हैं। लेकिन, सबसे बड़ा बदलाव नया मल्टीटास्किंग सिस्टम है, जिसमें अब एक नया विजेट्स सिस्टम शामिल किया गया है। यानी अब आईपेड पर एप्स को अलग-अलग विंडोज में खुला रखकर आप ज्यादा फ्रीडम और कंप्यूटर-जैसा एक्सपीरियंस ले सकेंगे।

08:55 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजनOS 26: एपल विजन प्रो को मिले नए इनपुट
एपल ने विजनOS को सीधा वर्जन 2 से विजनOS 26 पर अपडेट किया है। नए अपडेट में अब वेदर, क्लॉक और फोटो जैसे एप शामिल हैं। इन्हें आप अपने वर्चुअल रूम में कहीं भी रख सकते हैं, जैसे दीवार पर टिकाया हुआ एक क्लॉक विजेट।
इसके अलावा, एक नया Spatial गैलेरी एप भी लॉन्च हो रहा है, जिसमें एपल की ओर से क्यूरेटेड कंटेंट होगा, जिससे यूजर्स को खुद का स्पैशियल कंटेंट बनाने की इन्सप्रेशन मिल सके।

08:37 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
मैक OS Tahoe में आया नया गेम्स एप
मैक पर नया गेम्स एप मैक OS Tahoe दिया गया है। इस गेम्स ऐप में एपल आर्केड, डाउनलोड की गई गेम्स की लाइब्रेरी और प्ले टूगेदर जैसे फीचर्स शामिल हैं। एक नया गेम Enzoi भी अनाउंस किया गया, जो मैक और PC पर कंसोल वर्जन के साथ इस साल के अंत में रिलीज होगा।

08:26 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्पॉटलाइट बनेगा आपका AI पावर्ड कमांड सेंटर
मैक OS में स्पॉटलाइट को अब तक का सबसे बड़ा अपडेट मिला है। अब यह सिर्फ सर्च नहीं, बल्कि एक AI-पावर्ड कमांड लाइन जैसा बन गया है। यूजर्स अब स्पॉटलाइट से मिररिंग के जरिए आईफोन की एप्स लॉन्च कर सकते हैं, पॉडकास्ट प्ले कर सकते हैं और एप्स के अंदर कई एक्शन ले सकते हैं, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा कोडिंग के। क्योंकि, डेवलपर्स के लिए ये फीचर्स ऑटोमैटिकली इनेबल होंगे।
नया इंटरफेस अब फिल्टर्स के साथ आता है, जिससे सर्च और भी फाइन ट्यून हो जाती है। यूजर्स अब एप्स के मेनू आइटम्स भी स्पॉटलाइट में सर्च करके सीधे कंट्रोल कर सकते हैं। खास बात ये है कि स्पॉटलाइट अब उस एप के अंदर भी सर्च फील्ड को टेकओवर कर लेता है, जिसमें आप काम कर रहे होते हैं, पूरी तरह से इन-कंटेक्स्ट और पावरफुल। ये सब सिरी से पूरी तरह अलग है, जिससे ये और भी खास बन जाता है।

08:06 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
मेक OS Tahoe: आईफोन के फीचर्स अब मैक पर भी मिलेंगे
मैक यूजर के लिए macOS Tahoe लाया गया है। इसमें विजेट्स, डॉक और एप आइकन अब लिक्विड ग्लास से रिफाइन्ड किए गए हैं, जो इंटरफेस को और ज्यादा क्लीन और प्रीमियम लुक देता है। ये बदलाव ऐप्स के अंदर भी देखने को मिलेंगे।
एक बड़ा बदलाव- मीनू बार अब पूरी तरह ट्रांसपेरेंट है, इससे बैकग्राउंड से ज्यादा नेचुरल इंटरेक्शन महसूस होगा। अब मैक में फोन एप आ रहा है। आप अपने आईफोन के कॉल्स, हिस्ट्री और बाकी फीचर्स को सीधे मैक पर एक्सेस कर पाएंगे।
इसमें मैसेज, लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें iOS26 की तरह यूजर्स अब कंट्रोल सेंटर में थर्ड-पार्टी कंट्रोल जोड़ सकते हैं। फोल्डर्स को कस्टमाइज कर सकते हैं, उन पर इमोजी लेबल या अलग-अलग कलर भी दे सकते हैं।
यूजर्स शॉर्टकट को ऑटोमेटिकली चला सकते हैं, जैसे कि जब आप लैपटॉप को मॉनिटर से कनेक्ट करते हैं या कोई नई फाइल सेव करते हैं। शॉर्टकट में एपल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्पॉटलाइट सर्च को भी बड़ा अपडेट दिया गया है।

07:49 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
एपल TV के लिए tvOS26: अब कंटेंट के साथ बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस
एपल TV में अब लिक्विड ग्लास डिजाइन tvOS26 मिलेगा। इसमें एप आइकन्स को अब और वाइब्रेंट बनाया गया है, जिससे इंटरफेस और भी अट्रेक्टिव लगेगा। TV एप का डिजाइन भी बदला गया है। नया प्लेबैक इंटरफेस अब स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट से मैच करता है, यानी कंट्रोल्स कंटेंट के मूड और कलर को रिफ्लेक्ट करते हैं।
एपल TV में अब ज्यादा प्रोफाइल ऑप्शन मिलेंगे। इसका मतलब है कि जब यूजर अपना एपल TV चालू करेंगे, तो यह उनसे पूछेगा कि वे किस प्रोफाइल का यूज करना चाहते हैं। एपल म्यूजिक भी tvOS में दिया गया है।

07:29 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
एपल वॉच को मिला लिक्विड ग्लास और नया वर्कआउट बडी फीचर
वॉच ओएस 26 (watchOS 26) में नया लिक्विड ग्लास डिजाइन मिलेगा। लिक्विड ग्लास इंटरफेस कंट्रोल सेंटर, इन-एप नेविगेशन और वॉच फेस पर दिया गया है। वहीं, वर्कआउट एप में नया फीचर वर्कआउट बडी जोड़ा गया है।
यह आपके वर्कआउट के साथ-साथ आपकी फिटनेस हिस्ट्री से भी डेटा लेकर आपको रियल टाइम में स्मार्ट सलाह देगा। सबसे खास बात – अब यह आपको टेक्स्ट-टू-स्पीच के जरिए मोटिवेट करेगा और वो भी सही टोन और एनर्जी के साथ, ताकि आप वर्कआउट के दौरान लगातार इन्सपायर्ड रहें।

07:07 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
गैमिंग एप्स में नए फीचर्स और फ्रेंड्स के लिए नया टैब
iOS 26 में गैम्स एप में अब एक खास Apple Arcade टैब होगा, साथ ही आपकी डाउनलोड की हुई सारी गेम्स के लिए एक लाइब्रेरी टैब भी मिलेगा। इसके साथ ही इसमें प्ले ‘टू गेदर’ नाम का नया टैब आया है, जिससे आप देख सकेंगे कि आपके दोस्त कौन-सी गेम्स खेल रहे हैं।
एक्सटर्नल कंट्रोलर के साथ गेम्स खेलने का सपोर्ट भी बेहतर हुआ है और अब आप दोस्तों को एप स्टोर की कई गेम्स में हाई स्कोर के लिए चैलेंज भी कर सकते हैं। एपल एप स्टोर गेम्स और एपल आर्केड गेम्स के बीच साफ अंतर दिखा रहा है, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगा।

06:58 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजुअल इंटेलिजेंस : अब इमेज देखकर इवेंट बना देगा
iOS 26 में AI-पावर्ड फीचर विजुअल इंटेलिजेंस पेश किया गया। यह फीचर सिर्फ आईफोन 16 सीरीज (आईफोन 16, 16 प्रो और 16e) के लिए अवेबेल है और कैमरा कंट्रोल बटन के साथ काम करता है।
यह गूगल लेंस की तरह काम करता है, जो आपके आसपास की चीजों, जैसे ऑब्जेक्ट्स, जगहों, टेक्स्ट या स्क्रीन पर दिखने वाली चीजों की पहचान कर जानकारी देता है। जैसे- यह किसी पोस्टर को स्कैन कर के उससे इवेंट की सारी डिटेल्स खुद से भर देगा- जैसे तारीख, समय, जगह आदि।
इतना ही नहीं, अब आप विजुअल इंटेलिजेंस के अंदर ChatGPT से भी सवाल पूछ सकते हैं, यानी किसी चीज की फोटो देखकर उसके बारे में और जानकारी जान सकेंगे। हालांकि यह नहीं बताया गया कि ChatGPT इन जानकारियों में कितनी सटीकता से जवाब देगा, लेकिन यह इंटीग्रेशन काफी इंटरेस्टिंग है।

06:51 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
iOS 26 में नए फ्लाइट स्टेटस विजेट्स आएंगे
अब आप सीधे होम स्क्रीन से अपनी फ्लाइट की जानकारी जल्दी और आसान तरीके से देख पाएंगे, बिना किसी एप को ओपन किए।
06:49 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
iOS 26 में मैप्स आपके रोजाना के रास्ते समझेगा
iOS 26 में अब मैप्स आपकी रोज के ट्रैवल को समझेगा। ये आपके आने-जाने के फेवरेट रूट को सीखकर आपको समय से पहले सुझाव देगा, ताकि आप ट्रैफिक में फंसने से बच सकें। यह नया अपडेट एपल मैप्स को गूगल मैप्स से और भी बेहतर बना सकता है।
06:46 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
अब फेसटाइम, मैसेजेस और फोन में लाइव ट्रांसलेशन
अब फेसटाइम, मैसेजेस और फोन में लाइव ट्रांसलेशन मिलेगा। वह भी ऑन-डिवाइस! मतलब, आपकी प्राइवेसी की सिक्योरिटी भी 10/10 रहेगी और लैग भी नहीं होगा। सबसे अच्छी बात? डेवलपर्स के लिए API भी दिया गया है, जिससे वे अपने एप्स में ये लाइव ट्रांसलेशन फीचर जोड़ सकते हैं।

06:42 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
ऑन-डिवाइस स्पैम डिटेक्शन फीचर आया
स्पैम टेक्स्ट का पता लगाने के लिए मैसेज में ऑन-डिवाइस स्पैम डिटेक्शन फीचर मिलेगा। इसके जरिए यूजर्स नंबरों को ज्ञात के रूप में चिह्नित कर सकते हैं या अधिक जानकारी भी मांग सकते हैं। इसके अलावा अज्ञात नंबरों से आने वाले मैसेज सेक्शन में तब तक हिडन रहेंगे, जब तक यूजर उन्हें अप्रूव नहीं कर देते।
06:40 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
मैसेजेस एप अब स्मार्ट और कैश-फ्रेंडली
एपल मैसेजेस को इस बार बड़े अपडेट्स मिले हैं। अब ग्रुप चैट में एपल कैश का लेन-देन संभव है। इसमें कोई भी ग्रुप में पैसे भेज सकता है, रिक्वेस्ट कर सकता है, या रिसीव कर सकता है।
टाइपिंग इंडिकेटर्स अब ग्रुप चैट में भी दिखेंगे, यानी अब सब देख पाएंगे कि कौन क्या टाइप कर रहा है। साथ ही, स्पैम डिटेक्शन और नए सेंडर्स को स्क्रीन करने का फीचर आया है। अच्छी बात ये कि Unknown Senders ऑन होने पर भी जरूरी मैसेज, जैसे रेस्टोरेंट, रिजर्वेशन या 2FA कोड मिस नहीं होंगे।
मैसेज में शेयर किए गए स्पेस में अब नए बैकग्राउंड आ रहे हैं। आईफोन यूजर्स अपनी फोटो को भी मैसेज के बैकग्राउंड पर सेट कर सकते हैं। आप एपल इंटेलिजेंस के जरिए भी फोटो बना सकते हैं। ग्रुप चैट के लिए, पॉपुलर पोल फीचर मैसेज के ग्रुप चैट में दे दिया गया है। इसके अलावा ग्रुप चैट में टाइपिंग इंडिकेटर भी मिलेगा।

06:30 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
कॉल स्क्रीनिंग फीचर: अनजान कॉलर की पहचान बताएगा
एपल ने कॉल स्क्रीनिंग फीचर लॉन्च किया है, जो अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को स्टडी करता है। इस फीचर में जब कोई अनजान नंबर से कॉल करेगा तो आईफोन खुद कॉल उठाएगा और कॉलर से नाम और कॉल करने की वजह पूछेगा।
फिर, आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज दिखेगा, जिसमें लिखा होगा कि व्यक्ति क्यों कॉल कर रहा है, ताकि आप तय कर सकें कि आपको फोन उठाना है या नहीं।
यह फीचर एंड्रॉएड पर सालों से मौजूद है, लेकिन एपल का वर्जन ज्यादा पॉलिश्ड और प्राइवेसी फर्स्ट दिखता है। स्पैम और स्कैम कॉल्स से परेशान लोगों के लिए ये एक बड़ी राहत हो सकती है।

06:22 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
फोन एप को एपल इंटेलिजेंस और रीडिजाइन मिला
आईफोन पर मिलने वाले फोन एप्स को अपडेट किया गया है। फेवरेट्स अब सबसे आगे और बीच में दिखाई देंगे। रिसेंट और वॉइसमेल नीचे एक लिस्ट में दिखाई देंगे। एपल इंटेलिजेंस आपके वॉइसमेल ट्रांसक्रिप्ट को समराइज करेगा। इसके अलावा फोन एप में नीचे दी गई बटन्स की रो कीपैड और कॉन्टैक्ट्स तक आसान पहुंच प्रदान करती है।
06:19 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
सफारी को मिला नया लुक, एज-टू-एज ब्राउजिंग और फ्लोटिंग कंट्रोल्स
सफारी में अब वेबपेज पूरे स्क्रीन पर एज-टू-एज दिखते हैं, जिससे कंटेंट और ज्यादा इमर्सिव लगता है। टैब बार अब पेज के ऊपर फ्लोट करता है। यह साफ, हल्का और डिस्ट्रैक्शन-फ्री नजर आता है। लिक्विड ग्लास में OS के कारण अब कंट्रोल्स पेज के ऊपर पॉप होते हैं, बिना कंटेंट को पूरी तरह कवर किए। डिजाइन अपग्रेड्स छोटे हैं, लेकिन साफ मैसेज देते हैं।
06:13 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
एपल कारप्ले को भी लिक्विड ग्लास मेकओवर मिला, कारप्ले अल्ट्रा भी पेश किया
कारप्ले लिक्व्डि ग्लास डिजाइन के साथ अब और भी ज्यादा पॉलिश्ड और फ्यूटरिस्टिक दिखता है। इसमें अब इनकमिंग कॉल्स पूरी स्क्रीन नहीं घेरेंगी, बल्कि एक स्लीक ओवरले में दिखेंगी। इससे ड्राइविंग के दौरान कम डिस्ट्रैक्शन और ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।
नया कार प्ले अब लगभग iOS का दूसरा मॉनिटर जैसा लगता है। इसमें नए विजेट्स, टैपबैक इमोजी और ज्यादा रेस्पॉन्सिव UI हैं। ये सारे अपडेट्स नए कारप्ले अल्ट्रा में भी आएंगे, लेकिन फिलहाल ये सिर्फ कुछ चुनिंदा एस्टन मार्टिन मॉडल्स में ही मौजूद है।

06:04 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
कैमरा इंटरफेस और फोटो एप
कैमरा इंटरफेस और फोटो एप में भी बदलाव किए गए हैं। आपकी फोटो लाइब्रेरी अब एक टैब पर मिलेगी। जबकि एल्बम जैसी अन्य चीजे दूसरे टैब पर दी गई हैं। यूजर्स कैमरा और वीडियो के बीच स्वाइप कर पाएंगे। सिनेमैटिक रिकॉर्डिंग आदि जैसे और भी ऑप्शन दिए गए हैं।
06:01 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
एल्बम आर्ट लाइव हुआ: स्पेशल इफेक्ट्स के साथ नया म्यूजिक एक्सपीरियंस
म्यूजिक एप ‘एल्बम आर्ट’ के होम पेज पर सिर्फ एक इमेज नहीं रहेगी, यह मूव करता है, एनिमेट होता है और पूरी स्क्रीन पर स्पेशल इफेक्ट्स के साथ एक इमर्सिव बैकड्रॉप बनाता है।

05:57 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
आईफोन में अपडेट के बाद नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 मिलेगा
नए डिजाइन के साथ iOS का नाम भी बदल दिया गया है। आईफोन के लिए अब iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया गया है, जबकि पिछले वर्जन iOS 17 के बाद अब iOS 18 आना था। इसी तरह एपल के सभी प्रोडक्ट्स के लिए iOS अब नए नाम से मिलेंगे। इन्हें iPadOS 26, macOS 26, tvOS 26, watchOS 26 और visionOS 26 कहा जाएगा। iOS 7 के रिलीज होने के बाद से पहला बड़ा रीडिजाइन है।

05:46 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
न्यू डिजाइन iOS: विजन OS से इन्सपायर्ड ‘लिक्विड ग्लास’ डिजाइन
क्रेग फेडेरिघी के बाद एलन ने iOS के नए डिजाइन लैंग्वेज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछली बार iOS को एक बड़ा विजुअल रीडिजाइन मिला था, अब वक्त है अगले चैप्टर की नींव रखने का। iOS का नया डिजाइन विजनOS से इंस्पायर्ड है और इसमें एक नया एक्सप्रेसिव मटेरियल शामिल है, जिसे एपल ने ‘लिक्विड ग्लास’ नाम दिया है। यह नया विजुअल एलिमेंट इंटरफेस को ज्यादा डायनामिक और रिच बनाता है।

05:34 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
डेवलपर्स के लिए का AI मॉडल होगा ओपन
इसका मतलब अब थर्ड-पार्टी एप्स भी इस स्मार्टनेस का फायदा उठा सकेंगे। यह साफ है कि डेवलपर्स इस कदम का इंतजार कर रहे थे।

05:20 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
नए एपल इंटेलिजेंस फीचर आएंगे
एपल में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रेग फेडेरिघी ने बताया कि एपल इंटेलिजेंस से पावर्ड सिरी अपडेट्स इस साल के आखिरी में आएंगे। iPhone, Mac, Watch, iPad और अन्य प्रोडक्ट्स में नए एपल इंटेलिजेंस फीचर आएंगे।
फेडेरेघी ने कंफर्म किया कि नया फाउंडेशन मॉडल फ्रेमवर्क अन्य एप्स को एपल इंटेलिजेंस के बड़े लैंग्वेज मॉडल में एंटर करने की परमिशन देगा।
05:15 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
हॉलीवुड मूवी F1 एपल टीवी+ पर रिलीज होगी
टिम कुक ने बताया कि हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट की फिल्म F1 एपल टीवी+ पर रिलीज होगी।
05:09 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
इंटरफेस और एप्स में हो सकते हैं बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार एपल अपने सभी सॉफ्टवेयर सिस्टम को साल के अनुसार नाम दे सकती है, जैसे iOS19 की जगह iOS26 होगा। विजनOS पर बेस्ड नया इंटरफेस भी आ सकता है, जिसमें पारदर्शिता और हल्के डिजाइन देखने को मिलेगा। कैमरा, फोन और सफारी जैसे एप्स में बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा, एपल AI तकनीक से बैटरी परफॉर्मेंस को बेहतर करने पर भी काम कर रही है।
05:09 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
गेमिंग एप और स्मार्ट सिरी भी आ सकता है
WWDC2025 में एक गेमिंग ऐप भी लॉन्च हो सकता है, जो गेम सेंटर पर बेस्ड होगा और आईफोन, आईपैड, मैक और एपल TV पर काम करेगा। इसके अलावा, सिरी को और स्मार्ट बनाया जा सकता है। यह अब बेहतर जवाब दे सकेगी और यूजर की आदतों को समझकर उसकी मदद करेगी। एक नया हेल्थ कोचिंग टूल और थर्ड पार्टी एप्स के लिए AI टूल्स भी लॉन्च हो सकते हैं, जिससे डेवलपर्स को फायदा होगा।
05:07 PM9 जून 2025
- कॉपी लिंक
WWDC क्या है?
वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) एक एनुअल इवेंट है, जिसे कंपनी अपने कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो हेडक्वार्टर में होस्ट करती है। अपकमिंग सॉफ्टवेयर चेंजेस को डेवलपर्स के सामने पेश करने के लिए कंपनी ये इवेंट ऑर्गेनाइज करती है।
इवेंट में ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे कि iPhones के लिए iOS, कंप्यूटर के लिए macOS और iPadOS के लिए iPadOS में बदलाव को पेश किया जाता है।

.