anand mahindra shares video of kid visiting plant asking for thar for rs 700, ऑटो न्यूज

ऐप पर पढ़ें

भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा, आनंद महिंद्रा वहां यूजर्स को चुटीली प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। आज से कुछ दिन पहले नोएडा में रहने वाला 7 साल का लड़का चीकू का एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसपर आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई भी किया। दरअसल, इस वीडियो में चीकू को अपने पिता से महिंद्रा थार खरीदने के लिए 700 रुपये मांगते देखा गया। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने इस लड़के को XUV700 के निर्माण प्रक्रियाओं को देखने के लिए चाकन प्लांट में इनवाइट किया।

थार में बैठकर चीकू ने घूमा महिंद्रा प्लांट

बता दें कि आनंद महिंद्रा ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें इस 7 साल के लड़के चीकू को पूने स्थित महिंद्रा के चाकन प्लांट में ले जाया जा रहा था। महिंद्र चाकन प्लांट के कर्मचारी चीकू को फैक्ट्री दिखाने के लिए उत्सुक थे। इस वीडियो में चीकू को अपने माता-पिता के साथ लाल रंग की थार में चाकन प्लांट में टहलते हुए देखा जा सकता है। चीकू को निर्माण प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया और उसे मोमेंटो के रूप में एक खिलौने वाला थार दिया गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो के कैप्शन में बच्चे को कंपनी का बेस्ड ब्रांड एंबेसडर लिखा है।

हम बहुत जल्द दिवालिया हो जाएंगे… 

बता दें कि चीकू यादव अब इंस्टाग्राम पर सेंसेशन बन गया है। उसका अपना अकाउंट है जिसे उसके पिता मैनेज करते हैं। अब तक इंस्टाग्राम पर चीकू के 52,000 से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। इस क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दरअसल, 700 रुपये में थार की डिमांड करने वाले वीडियो के जवाब में आनंद महिंद्रा ने कहा था कि, “मुझे चीकू पसंद है लेकिन मेरी एकमात्र समस्या यह है कि अगर हमने उसकी बात मान ली और थार को 700 रुपये में बेच दिया तो हम बहुत जल्द दिवालिया हो जाएंगे”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *